Pular para o conteúdo
Publicidade

1 इतिहास 3

दावीद-वंशज

1 निम्न लिखित दावीद के वे पुत्र हैं, जिनका जन्म हेब्रोन में हुआ था:

पहलौठा अम्मोन, जो येज़्रीलवासी अहीनोअम से पैदा हुआ था;

दूसरा दानिएल, जिसका जन्म कर्मेल अबीगइल से;

2 तीसरा अबशालोम, जिसका जन्म माकाह से हुआ, जो गेशूर के राजा तालमाई की पुत्री थी;

चौथा पुत्र था अदोनियाह, जिसकी माता थी हेग्गीथ;

3 पांचवा पुत्र था शेपाथियाह जिसकी माता थी अबीताल;

छठा इथ्रियाम, जिसका जन्म दावीद की पत्नी एग्लाह से हुआ.

4 हेब्रोन में दावीद के, जहां उन्होंने साढ़े सात साल शासन किया था, छः पुत्र पैदा हुए.

येरूशलेम में उन्होंने तैंतीस साल शासन किया. 5 येरूशलेम में अम्मिएल की पुत्री बाथशुआ से उनकी ये चार संतान पैदा हुईं:

शिमिया, शोबाब, नाथान और शलोमोन.

6 इसके बाद इबहार, एलीशामा, एलिफेलेत, 7 नोगाह, नेफ़ेग, याफिया, 8 एलीशामा, एलियादा और एलिफेलेत-कुल नौ पुत्र.

9 ये सभी दावीद के पुत्र थे उन पुत्रों के अलावा, जो उनकी उपपत्नियों से पैदा हुए थे. इनकी तामार नाम की एक बहन थी.

यहूदिया के राजा

10 शलोमोन का पुत्र रिहोबोयाम,

उसका पुत्र अबीयाह,

उसका पुत्र आसा और

उसका पुत्र यहोशाफ़ात था,

11 उसका पुत्र यहोराम,

उसका पुत्र अहज़्याह,

उसका पुत्र योआश,

12 उसका पुत्र अमाज़्याह,

उसका पुत्र अज़रियाह,

उसका पुत्र योथाम,

13 उसका पुत्र आहाज़,

उसका पुत्र हिज़किय्याह,

उसका पुत्र मनश्शेह,

14 उसका पुत्र अमोन,

उसका पुत्र योशियाह,

15 योशियाह के पुत्र:

पहिलौंठा योहानन,

दूसरा यहोइयाकिम,

तीसरा सीदकियाहू,

व चौथा शल्लूम,

16 यहोइयाकिम के पुत्र थे यकोनियाह: (या यहोइयाखिन)

उसका पुत्र सीदकियाहू.

यहोइयाखिन के वंशज

17 बंदी यकोनियाह के पुत्र:

शिअलतिएल और 18 मालखीरम, पेदाइयाह, शेनात्सार, येकामियाह, होशामा और नेदाबियाह.

19 पेदाइयाह के पुत्र:

ज़ेरुब्बाबेल और शिमेई.

ज़ेरुब्बाबेल के पुत्र:

मेशुल्लाम और हननियाह. उनकी बहन का नाम शेलोमीथ था. 20 इनके अलावा हशूबाह, ओहेल, बेरेखियाह, हसादिया और यूशबहेसेद, जो पांच पुत्र थे.

21 हननियाह के पुत्र:

पेलातियाह और येशाइयाह, उसका पुत्र रेफ़ाइयाह, उसका पुत्र आरनन, उसका पुत्र ओबदिया, उसका पुत्र शेकानियाह.

22 शेकानियाह का पुत्र शेमायाह:

शेमायाह के पुत्र थे: हत्तुष, यिगाल, बारियाह, नेअरियाह और शाफात, कुल छः भाई.

23 नेअरियाह के पुत्र:

एलिओएनाइ, हिज़किय्याह और अज़रीकाम—ये तीन थे.

24 एलिओएनाइ के पुत्र:

होदवियाह, एलियाशिब, पेलाइयाह अक्कूब, योहानन, देलाइयाह और अनानी, जो सात भाई थे.

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.