Pular para o conteúdo
Publicidade

1 इतिहास 8

बिन्यामिन वंशज के ब्योरा, दुबारा

1 बिन्यामिन अपने पहलौठे बेला का पिता हुआ:

दूसरा पुत्र था अशबेल,

तीसरा अहाराह,

2 चौथा नोहाह और पांचवा पुत्र था राफ़ा.

3 बेला के पुत्र:

अद्दार, गेरा, अबीहूद, 4 अबीशुआ, नामान, अहोह, 5 गेरा, शपूपान और हूरम.

6 एहूद के पुत्र ये गेबा निवासियों के अधिकारी थे, इन्हें ही मानाहाथ को बंधुआई में ले जाया गया था:

7 नामान, अहीयाह और गेरा, अर्थात् हेगलाम, जो उज्जा और अहीहूद का पिता हुआ.

8 शाहराइम जब हुषीम और बआरा नामक अपनी पत्नियों को विदा कर चुका, मोआब देश में वह पुत्रों का पिता हुआ. 9 वह अपनी पत्नी होदेश के द्वारा इन पुत्रों का पिता हुआ: योबाब, ज़िबियाह, मेषा, मालकम, 10 येऊत्स, साकिया और मिरमाह. उसके ये पुत्र पूर्वजों के परिवारों के प्रधान हुए. 11 हुषीम के द्वारा भी वह पुत्रों का पिता हुआ: अबीतूब और एलपाल.

12 एलपाल के पुत्र:

एबर, मिशाम और शेमेद, (जितने ओनो और लोद को और उसके आस-पास के गांव सहित बसाया), 13 बेरियाह और शेमा अय्जालोन के उन निवासियों के पूर्वजों के परिवारों के प्रधान थे, जिन्होंने गाथ में बसे हुए लोगों को नगर छोड़ भागने के लिए विवश कर दिया था.

14 और आहियो, शाशक और येरेमोथ, 15 ज़ेबादिया, अराद, एदर, 16 मिखाएल, इशपाह और योहा बेरियाह के पुत्र थे.

17 ज़ेबादिया, मेशुल्लाम, हिज़की, हेबेर, 18 इशमेराइ, इज़लियाह और योबाब एलपाल के पुत्र थे.

19 याकिम, ज़ीकरी, ज़ब्दी, 20 एलिएनाइ, ज़िल्लेथाइ, एलिएल, 21 अदाइयाह, बेराइयाह और शिमराथ शिमेई के पुत्र थे.

22 इशपान, एबर, एलिएल, 23 अबदोन, ज़ीकरी, हानन, 24 हननियाह, एलाम, अन्तोतियाह, 25 इफदेइयाह और पेनुएल शाशक के पुत्र थे,

26 शमशेराइ, शेहरियाह, अथालियाह, 27 यआरेशियाह, एलियाह और ज़ीकरी येरोहाम के पुत्र थे.

28 ये अपनी पीढ़ियों के अनुसार अपने-अपने परिवारों के प्रधान नायक थे, ये सभी येरूशलेम में रहते थे.

29 गिबयोन का पिता येइएल गिबयोन में रहता था.

उसकी पत्नी का नाम माकाह था, 30 उसका पहलौठा पुत्र था अबदोन, इसके बाद पैदा हुए ज़ुर, कीश, बाल, नेर, नादाब, 31 गेदोर, आहियो और ज़ेकर. 32 मिकलोथ सिमअह का पिता हो गया. ये लोग भी येरूशलेम में अपने दूसरे रिश्तेदारों के सामने रह रहे थे.

33 नेर कीश का पिता था, कीश शाऊल का, शाऊल योनातन, मालखी-शुआ, अबीनादाब और एशबाल8:33 एशबाल दूसरा नाम इश-बोशेथ का.

34 योनातन का पुत्र था:

मेरिब-बाल; मेरिब-बाल8:34 मेरिब-बाल दूसरा नाम मेफ़िबोशेथ जो मीकाह का पिता था.

35 मीकाह के पुत्र:

पिथोन, मेलेख, तारिया और आहाज़.

36 आहाज़ पिता हुआ यहोआदाह का, यहोआदाह पिता था अलेमेथ, अज़मावेथ और ज़िमरी का. ज़िमरी पिता था मोत्सा का. 37 मोत्सा पिता था बिनिया का; उसके पुत्र थे राफाह, एलासाह उसके पुत्र, आज़ेल उसके पुत्र.

38 आज़ेल के छः पुत्र थे, जिनके नाम निम्न लिखित है:

अज़रीकाम, बोखेरु, इशमाएल, शिआरियाह, ओबदिया और हनान. ये सभी आज़ेल के पुत्र थे.

39 उसके भाई एशेक के पुत्र:

उलाम उसका पहिलौंठा, यीऊश दूसरा पुत्र, एलिफेलेत उसका तीसरा पुत्र. 40 उलाम के सभी पुत्र बलवान योद्धा और धनुर्धारी थे. उनके अनेक पुत्र और पोते हुए, गिनती में 150.

ये सभी बिन्यामिन वंश के थे.

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.