11 इस पर शमुएल ने यिशै से प्रश्न किया, "क्या तुम्हारे इतने ही पुत्र हैं?"
"नहीं, सबसे छोटा भी है, मगर वह भेड़ों को चरा रहा है." यिशै ने उत्तर दिया.
"उसे तुरंत बुलवा लो; उसके यहां आने तक हम आगे का कोई काम न कर सकेंगे." शमुएल ने कहा.
12 तब यिशै ने उसे बुलवाया. उसकी त्वचा गुलाबी, आंखें सुंदर तथा रूप सुडौल था.
याहवेह ने शमुएल को आदेश दिया, "उठो! उसका अभिषेक करो; क्योंकि यही है मेरा चुना हुआ."
13 तब शमुएल ने सब भाइयों की उपस्थिति में सींग में लाए गए तेल से दावीद का अभिषेक किया. उस क्षण से दावीद पर याहवेह का आत्मा वेग तथा बल के साथ उतरने लगे. इसके बाद शमुएल रामाह नगर लौटे.