Pular para o conteúdo
Publicidade

प्रकाशन 17:1-4

OHSS Hindi Contemporary Version

कुख्यात व्यभिचारिणी तथा हिंसक पशु

1 तब कटोरे लिए हुए सात स्वर्गदूतों में से एक ने आकर मुझसे कहा, "यहां आओ, मैं तुम्हें उस कुख्यात व्यभिचारिणी के लिए तय किए गए दंड दिखाऊं. यह व्यभिचारिणी बहुत से पानी पर बैठी हुई है. 2 इसके साथ पृथ्वी के राजा वेश्यागामी में लीन थे तथा जिसके वेश्यागामी का दाखरस से पृथ्वी पर रहनेवाले मतवाले थे."

3 वह स्वर्गदूत मुझे मेरी आत्मा में ध्यानमग्न कर एक बंजर भूमि में ले गया. वहां मैंने एक स्त्री को लाल रंग के एक हिंसक जानवर पर बैठे देखा, जो परमेश्वर की निंदा के शब्द से ढका सा था और इसके सात सिर तथा दस सींग थे. 4 वह स्त्री बैंगनी और लाल रंग के वस्त्र तथा सोने, रत्नों तथा मोतियों के आभूषण धारण की हुई थी. उसके हाथ में सोने का प्याला था, जो अश्लीलता तथा स्वयं उसकी वेश्यागामी की गंदगी से भरा हुआ था.

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    1 जिन सात स्वर्गदूतों के पास सात कटोरे थे, उनमें से एक मेरे पास आया, और मुझसे कहा, "आ, मैं तुझे उस बड़ी वेश्या का दंड दिखाऊँगा जो बहुत से जल के ऊपर बैठी है, 2 जिसके साथ पृथ्वी के राजाओं ने व्यभिचार किया, और पृथ्वी पर रहनेवाले उसके व्यभिचार की मदिरा से मतवाले हो गए थे।" 3 फिर वह आत्मा में मुझे एक निर्जन स्थान पर ले गया। तब मैंने एक स्‍त्री को लाल रंग के पशु पर बैठे हुए देखा जो परमेश्‍वर के निंदा के नामों से भरा हुआ था, और जिसके सात सिर और दस सींग थे। 4 वह स्‍त्री बैंजनी और गहरे लाल रंग के वस्‍त्र पहने थी, और सोने, बहुमूल्य पत्थरों और मोतियों से सजी थी। उसके हाथ में सोने का एक कटोरा था, जो घृणित वस्तुओं और उसके व्यभिचार की अशुद्धताओं से भरा हुआ था।

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    1 जिन सात स्वर्गदूतों के पास वे सात कटोरे थे, उनमें से एक ने आकर मुझसे यह कहा, "इधर आ, मैं तुझे उस बड़ी वेश्या का दण्ड दिखाऊँ, जो बहुत से पानी पर बैठी है। 2 जिसके साथ पृथ्वी के राजाओं ने व्यभिचार किया, और पृथ्वी के रहनेवाले उसके व्यभिचार की मदिरा से मतवाले हो गए थे।" 3 तब वह मुझे पवित्र आत्मा में जंगल को ले गया, और मैंने लाल रंग के पशु पर जो निन्दा के नामों से भरा हुआ था और जिसके सात सिर और दस सींग थे, एक स्त्री को बैठे हुए देखा। 4 यह स्त्री बैंगनी, और लाल रंग के कपड़े पहने थी, और सोने और बहुमूल्य मणियों और मोतियों से सजी हुई थी, और उसके हाथ में एक सोने का कटोरा था जो घृणित वस्तुओं से और उसके व्यभिचार की अशुद्ध वस्तुओं से भरा हुआ था।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.