Pular para o conteúdo
Publicidade

उत्पत्ति 12:1,4,8

OHSS Hindi Contemporary Version

अब्राम का आह्वान

1 फिर याहवेह ने अब्राम से कहा, "अपने पिता के घर तथा अपने रिश्तेदारों को छोड़कर उस देश को चला जा, जो मैं तुम्हें दिखाऊंगा.

4 इसलिये याहवेह के आदेश के अनुसार अब्राम चल पड़े; लोत भी उनके साथ गये. जब अब्राम हारान से निकले, तब वे 75 वर्ष के थे.

8 फिर अब्राम वहां से बेथेल के पूर्व में पर्वत की ओर बढ़ गए, वहीं उन्होंने तंबू खड़े किए. उनके पश्चिम में बेथेल तथा पूर्व में अय नगर थे. अब्राम ने वहां याहवेह के सम्मान में वेदी बनाई और आराधना की.

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    1 अब यहोवा ने अब्राम से कहा, "अपने देश, अपने कुटुंबियों, और अपने पिता के घर को छोड़कर उस देश को चला जा, जो मैं तुझे दिखाऊँगा।

    4 यहोवा के इस वचन के अनुसार अब्राम चल पड़ा, और लूत भी उसके साथ गया। जब अब्राम हारान देश से निकला तब वह पचहत्तर वर्ष का था। 8 फिर वहाँ से आगे बढ़कर वह उस पहाड़ पर आया, जो बेतेल12:8 अर्थात् परमेश्‍वर का घर के पूर्व की ओर है, और अपना तंबू उस स्थान पर खड़ा किया जिसके पश्‍चिम में बेतेल तथा पूर्व में ऐ नगर है। वहाँ भी उसने यहोवा के लिए एक वेदी बनाई और यहोवा से प्रार्थना की।

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    1 यहोवा ने अब्राम से कहा12:1 यहोवा ने अब्राम से कहा: अब्राम की बुलाहट में आज्ञा और प्रतिज्ञा दोनों हैं।, "अपने देश, और अपनी जन्म-भूमि, और अपने पिता के घर को छोड़कर उस देश में चला जा जो मैं तुझे दिखाऊँगा। (प्रेरि. 7:3, इब्रा. 11:8)

    4 यहोवा के इस वचन के अनुसार अब्राम चला; और लूत भी उसके संग चला; और जब अब्राम हारान देश से निकला उस समय वह पचहत्तर वर्ष का था। 8 फिर वहाँ से आगे बढ़कर, वह उस पहाड़ पर आया, जो बेतेल के पूर्व की ओर है; और अपना तम्बू उस स्थान में खड़ा किया जिसके पश्चिम की ओर तो बेतेल, और पूर्व की ओर आई है; और वहाँ भी उसने यहोवा के लिये एक वेदी बनाई: और यहोवा से प्रार्थना की।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.