अब्राम का बुलाया जाना
1 अब यहोवा ने अब्राम से कहा, "अपने देश, अपने कुटुंबियों, और अपने पिता के घर को छोड़कर उस देश को चला जा, जो मैं तुझे दिखाऊँगा।
4 यहोवा के इस वचन के अनुसार अब्राम चल पड़ा, और लूत भी उसके साथ गया। जब अब्राम हारान देश से निकला तब वह पचहत्तर वर्ष का था। 8 फिर वहाँ से आगे बढ़कर वह उस पहाड़ पर आया, जो बेतेल12:8 अर्थात् परमेश्वर का घर के पूर्व की ओर है, और अपना तंबू उस स्थान पर खड़ा किया जिसके पश्चिम में बेतेल तथा पूर्व में ऐ नगर है। वहाँ भी उसने यहोवा के लिए एक वेदी बनाई और यहोवा से प्रार्थना की।