Pular para o conteúdo
Publicidade

योहन 19:12-16

OHSS Hindi Contemporary Version

12 परिणामस्वरूप पिलातॉस ने उन्हें मुक्त करने के यत्न किए किंतु यहूदी अगुओं ने चिल्ला-चिल्लाकर कहा, "यदि आपने इस व्यक्ति को मुक्त किया तो आप कयसर के मित्र नहीं हैं. हर एक, जो स्वयं को राजा दर्शाता है, वह कयसर का विरोधी है."

13 ये सब सुनकर पिलातॉस मसीह येशु को बाहर लाया और न्याय आसन पर बैठ गया, जो उस स्थान पर था, (जिसे इब्री भाषा में गब्बथा अर्थात् चबूतरा कहा जाता है). 14 यह फ़सह की तैयारी के दिन का छठा घंटा19:14 दोपहर 12 बजे था. पिलातॉस ने यहूदी अगुओं से कहा.

"यह लो, तुम्हारा राजा."

15 इस पर वे चिल्लाने लगे, "इसे यहां से ले जाओ! ले जाओ इसे यहां से और मृत्यु दंड दो!"

पिलातॉस ने उनसे पूछा, "क्या मैं तुम्हारे राजा को मृत्यु दंड दूं?"

प्रधान पुरोहितों ने कहा, "कयसर के अतिरिक्त हमारा कोई राजा नहीं है."

16 तब पिलातॉस ने क्रूस-मृत्युदंड के लिए मसीह येशु को उनके हाथ सौंप दिया.

क्रूस-मार्ग पर मसीह येशु

तब सैनिक मसीह येशु को उस स्थान से ले गए.

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    12 इस कारण पिलातुस ने उसे छोड़ देना चाहा; परंतु यहूदियों ने चिल्‍लाकर कहा, "यदि तू इसे छोड़ देगा तो तू कैसर का मित्र नहीं। जो अपने आपको राजा बनाता है वह कैसर का विरोध करता है।"

    13 ये बातें सुनकर पिलातुस यीशु को बाहर लाया और उस स्थान में न्यायासन पर बैठ गया जिसे इब्रानी में गब्बता अर्थात् चबूतरा कहा जाता है। 14 यह फसह के पर्व की तैयारी का दिन था, और दिन के लगभग बारह बजे थे। तब उसने यहूदियों से कहा, "देखो, तुम्हारा राजा।" 15 इस पर वे चिल्‍लाए, "ले जा, ले जा! इसे क्रूस पर चढ़ा!" पिलातुस ने उनसे कहा, "क्या मैं तुम्हारे राजा को क्रूस पर चढ़ाऊँ?" मुख्य याजकों ने उत्तर दिया, "कैसर को छोड़ हमारा कोई राजा नहीं।" 16 अतः उसने उसे उनके हाथ सौंप दिया कि वह क्रूस पर चढ़ाया जाए।

    तब वे यीशु को ले गए;

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    12 इससे पिलातुस ने उसे छोड़ देना चाहा19:12 पिलातुस ने उसे छोड़ देना चाहा: वह उसकी निर्दोषता के प्रति अधिक से अधिक आश्वस्त था। , परन्तु यहूदियों ने चिल्ला चिल्लाकर कहा, "यदि तू इसको छोड़ देगा तो तू कैसर का मित्र नहीं; जो कोई अपने आपको राजा बनाता है वह कैसर का सामना करता है।" 13 ये बातें सुनकर पिलातुस यीशु को बाहर लाया और उस जगह एक चबूतरा था, जो इब्रानी में ‘गब्बता19:13 गब्बता: यह एक इब्रानी भाषा का शब्द है, यह ऊँचा होने के वाचक शब्द से आता है।’ कहलाता है, और वहाँ न्याय आसन पर बैठा। 14 यह फसह की तैयारी का दिन था और छठे घंटे के लगभग था: तब उसने यहूदियों से कहा, "देखो, यही है, तुम्हारा राजा!" 15 परन्तु वे चिल्लाए, "ले जा! ले जा! उसे क्रूस पर चढ़ा!" पिलातुस ने उनसे कहा, "क्या मैं तुम्हारे राजा को क्रूस पर चढ़ाऊँ?" प्रधान याजकों ने उत्तर दिया, "कैसर को छोड़ हमारा और कोई राजा नहीं।" 16 तब उसने उसे उनके हाथ सौंप दिया ताकि वह क्रूस पर चढ़ाया जाए।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.