Publicidade

Jó 25

परमेश्वर की सामर्थ्य का स्तवन

1 तब बिलदद ने, जो शूही था, अपना मत देना प्रारंभ किया:

2 "प्रभुत्व एवं अतिशय सम्मान के अधिकारी परमेश्वर ही हैं;

वही सर्वोच्च स्वर्ग में व्यवस्था की स्थापना करते हैं.

3 क्या परमेश्वर की सेना गण्य है?

कौन है, जो उनके प्रकाश से अछूता रह सका है?

4 तब क्या मनुष्य परमेश्वर के सामने युक्त प्रमाणित हो सकता है?

अथवा नारी से जन्मे किसी को भी शुद्ध कहा जा सकता है?

5 यदि परमेश्वर के सामने चंद्रमा प्रकाशमान नहीं है

तथा तारों में कोई शुद्धता नहीं है,

6 तब मनुष्य क्या है, जो मात्र एक कीड़ा है,

मानव प्राणी, जो मात्र एक केंचुआ ही है!"

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-19_11-20-24-