Pular para o conteúdo
Publicidade

लेवी 16:2,14,15,34

OHSS Hindi Contemporary Version

2 याहवेह ने मोशेह से कहा, "अपने भाई अहरोन को चेता दो कि वह पर्दे के भीतर परम पवित्र स्थान में संदूक के ऊपर के करुणासन16:2 करुणासन संदूक का ढकना जिसे मूल भाषा में प्रायश्चित का ढकना अर्थात् पापों को ढांपने का स्थान भी कहलाता था के सामने कभी भी अपनी इच्छा से प्रवेश न करे; नहीं तो उसकी मृत्यु हो जाएगी; क्योंकि मैं करुणासन पर बादलों में प्रकट हुआ करूंगा.

14 इसके अलावा वह इस बैल का लहू लेकर उसे पूर्व दिशा की ओर करुणासन के सामने अपनी उंगली से छिड़क दे; हां, करुणासन के समक्ष इसके कुछ रक्त को अपनी उंगली से सात बार छिड़क दे.

15 "फिर अहरोन पापबलि के उस बकरे की बलि करे, जो प्रजा के लिए है और इसके लहू को पर्दे के भीतर लाकर इसके साथ वैसा ही करे, जैसा उसने बछड़े के लहू के साथ किया था; इसे करुणासन के सामने लाकर करुणासन पर छिड़क दे.

34 "यह तुम्हारे लिए सदा की विधि होगी कि इस्राएली प्रजा के लिए उसके सभी पापों के कारण वर्ष में एक बार प्रायश्चित पूरा किया जाए."

मोशेह ने ठीक वैसा ही किया, जैसा याहवेह ने आदेश दिया था.

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    2 यहोवा ने मूसा से कहा, "अपने भाई हारून से कह कि वह जब चाहे पवित्रस्थान में संदूक के ऊपरवाले प्रायश्‍चित्त के ढक्‍‍कने के सामने, परदे के भीतर प्रवेश न करे, नहीं तो वह मर जाएगा; क्योंकि मैं प्रायश्‍चित्त के ढक्‍‍कने के ऊपर बादल में दिखाई दूँगा।

    14 तब वह बछड़े के लहू में से कुछ लेकर पूर्व की ओर प्रायश्‍चित्त के ढक्‍‍कने के ऊपर अपनी उंगली से छिड़के, और प्रायश्‍चित्त के ढक्‍‍कने के सामने भी अपनी उंगली से कुछ लहू सात बार छिड़के। 15 फिर वह लोगों के पापबलि के बकरे को बलि करके उसके लहू को परदे के भीतर ले आए, और उसके लहू से वैसा ही करे जैसा उसने बछड़े के लहू के साथ किया था, अर्थात् वह उसे प्रायश्‍चित्त के ढक्‍‍कने के ऊपर और प्रायश्‍चित्त के ढक्‍‍कने के सामने छिड़के।

    34 यह तुम्हारे लिए सदा की विधि ठहरे कि इस्राएलियों के लिए प्रति वर्ष एक बार उनके सारे पापों के लिए प्रायश्‍चित्त किया जाए।" यहोवा ने मूसा को जैसी आज्ञा दी थी हारून ने वैसा ही किया।

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    2 और यहोवा ने मूसा से कहा, "अपने भाई हारून से कह कि सन्दूक के ऊपर के प्रायश्चितवाले ढकने के आगे, बीचवाले पर्दे के अन्दर, अति पवित्रस्थान में हर समय न प्रवेश करे, नहीं तो मर जाएगा; क्योंकि मैं प्रायश्चितवाले ढकने के ऊपर बादल में दिखाई दूँगा। (इब्रा. 6:19)

    14 तब वह बछड़े के लहू में से कुछ लेकर पूरब की ओर प्रायश्चित के ढकने के ऊपर अपनी उँगली से छिड़के, और फिर उस लहू में से कुछ उँगली के द्वारा उस ढकने के सामने भी सात बार छिड़क दे। (इब्रा. 9:7-13) 15 फिर वह उस पापबलि के बकरे को जो साधारण जनता के लिये होगा बलिदान करके उसके लहू को बीचवाले पर्दे के भीतर ले आए, और जिस प्रकार बछड़े के लहू से उसने किया था ठीक वैसा ही वह बकरे के लहू से भी करे, अर्थात् उसको प्रायश्चित के ढकने के ऊपर और उसके सामने छिड़के। (इब्रा. 6:19, इब्रा. 7:27, इब्रा. 9:7-13, इब्रा. 10:4)

    34 और यह तुम्हारे लिये सदा की विधि होगी, कि इस्राएलियों के लिये प्रतिवर्ष एक बार तुम्हारे सारे पापों के लिये प्रायश्चित किया जाए।" यहोवा की इस आज्ञा के अनुसार जो उसने मूसा को दी थी, हारून ने किया।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.