2 यहोवा ने मूसा से कहा, "अपने भाई हारून से कह कि वह जब चाहे पवित्रस्थान में संदूक के ऊपरवाले प्रायश्चित्त के ढक्कने के सामने, परदे के भीतर प्रवेश न करे, नहीं तो वह मर जाएगा; क्योंकि मैं प्रायश्चित्त के ढक्कने के ऊपर बादल में दिखाई दूँगा।
14 तब वह बछड़े के लहू में से कुछ लेकर पूर्व की ओर प्रायश्चित्त के ढक्कने के ऊपर अपनी उंगली से छिड़के, और प्रायश्चित्त के ढक्कने के सामने भी अपनी उंगली से कुछ लहू सात बार छिड़के। 15 फिर वह लोगों के पापबलि के बकरे को बलि करके उसके लहू को परदे के भीतर ले आए, और उसके लहू से वैसा ही करे जैसा उसने बछड़े के लहू के साथ किया था, अर्थात् वह उसे प्रायश्चित्त के ढक्कने के ऊपर और प्रायश्चित्त के ढक्कने के सामने छिड़के।
34 यह तुम्हारे लिए सदा की विधि ठहरे कि इस्राएलियों के लिए प्रति वर्ष एक बार उनके सारे पापों के लिए प्रायश्चित्त किया जाए।" यहोवा ने मूसा को जैसी आज्ञा दी थी हारून ने वैसा ही किया।