Pular para o conteúdo
Publicidade

मीकाह 1

1 यहूदिया के राजा योथाम, आहाज़ तथा हिज़किय्याह के शासनकाल में मोरेशेथवासी मीकाह के पास याहवेह का यह वचन पहुंचा, जिसे उसने शमरिया और येरूशलेम के बारे में दर्शन में देखा.

2 हे लोगों, तुम सब सुनो,

पृथ्वी और इसके सभी निवासियों, इस पर ध्यान दो,

कि प्रभु अपने पवित्र मंदिर से,

परम याहवेह तुम्हारे विरुद्ध गवाही दें.

शमरिया और येरूशलेम के विरुद्ध न्याय

3 देखो! याहवेह अपने निवास से निकलकर आ रहे हैं;

वे नीचे उतरकर पृथ्वी के ऊंचे स्थानों को रौंदते हैं.

4 उनके पैरों के नीचे पर्वत पिघल जाते हैं

और जैसे आग के आगे मोम,

और जैसे ढलान से गिरता पानी,

वैसे ही घाटियां तड़क कर फट जाती हैं.

5 यह सब याकोब के अपराध,

और इस्राएल के लोगों के पाप का परिणाम है.

याकोब का अपराध क्या है?

क्या शमरिया नहीं?

यहूदिया का ऊंचा स्थान (देवताओं के पूजा-स्थल) क्या है?

क्या येरूशलेम नहीं?

6 "इसलिये मैं शमरिया को मैदान में खंडहर के ढेर सा कर दूंगा,

एक ऐसी जगह जहां अंगूर की बारी लगाई जाती है.

मैं उसके पत्थरों को नीचे घाटी में लुढ़का दूंगा

और उसकी नीवें खुली कर दूंगा.

7 उसकी सब मूर्तियां टुकड़े-टुकड़े कर दी जाएंगी;

उसके मंदिर के सब भेटों को आग में जला दिया जाएगा;

मैं उसकी सब मूर्तियों को नष्ट कर दूंगा.

क्योंकि उसने अपनी भेटों को वेश्यावृत्ति करके प्राप्‍त किया है,

और वेश्यावृत्ति के मजदूरी के रूप में वे फिर उपयोग में लाई जाएंगी."

रोना और शोक मनाना

8 इसलिये मैं रोऊंगा और विलाप करूंगा;

मैं खाली पैर और नंगा चला फिरा करूंगा.

मैं सियार के समान चिल्लाऊंगा

और उल्लू की तरह कराहूंगा.

9 क्योंकि शमरिया का घाव असाध्य है;

यह यहूदिया में फैल गया है.

यह मेरी प्रजा के द्वार तक,

और तो और यह येरूशलेम तक पहुंच गया है.

10 यह समाचार गाथ1:10 गाथ अर्थ कहना में न दिया जाए;

बिलकुल भी न रोया जाए.

बेथ-अफराह1:10 बेथ-अफराह अर्थ धूल का घर में

जाकर धूल में लोटो.

11 तुम जो शाफीर1:11 शाफीर अर्थ सुहानी में रहते हो,

नंगे और निर्लज्ज होकर आगे बढ़ो.

जो त्सानान1:11 त्सानान अर्थ बाहर निकलना नगर में रहते हैं

वे बाहर नहीं निकलेंगे.

बेथ-एत्सेल विलाप में डूबा हुआ है;

यह तुम्हारा और बचाव नहीं कर सकता.

12 जो मारोथ1:12 मारोथ अर्थ कड़वा में रहते हैं, वे दर्द से छटपटा रहे हैं,

और मदद के लिये इंतजार कर रहे हैं,

क्योंकि याहवेह के द्वारा भेजी गई विपत्ति

येरूशलेम के प्रवेश द्वार तक पहुंच गई है.

13 तुम जो लाकीश में रहते हो,

तेज भागनेवाले घोड़ों को रथ में फांदने के लिये साज पहनाओ.

तुम्हीं से ज़ियोन की पुत्री का पाप शुरू हुआ,

क्योंकि तुम्हीं में इस्राएल का अपराध पाया गया.

14 इसलिये तुम्हें ही मोरेशेथ-गथ को

विदाई उपहार देना होगा.

अकज़ीब1:14 अकज़ीब अर्थ धोखा के निवासी

इस्राएल के राजाओं के लिए धोखेबाज सिद्ध होंगे.

15 हे मारेशाह1:15 मारेशाह अर्थ विजेता के रहनेवाले,

मैं तुम्हारे विरुद्ध एक विजेता को भेजूंगा.

इस्राएल के प्रतिष्ठित लोग

अदुल्लाम को भाग जाएंगे.

16 अपने प्यारे बच्चों के लिए शोक में

अपने सिर के बाल मुंड़ाओ;

गिद्ध के समान अपना सिर गंजा कर लो,

क्योंकि तुम्हारी संतान तुम्हारे पास से बंधुआई में चली जाएगी.

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.