34 "यह न समझो कि मैं पृथ्वी पर मेल-मिलाप के लिए आया हूं. मैं मेल-मिलाप के लिए नहीं, बंटवारे के लिए आया हूं. 35 मैं आया हूं कि
" ‘पुत्र को उसके पिता के विरुद्ध,
पुत्री को उसकी माता के विरुद्ध
तथा बहू को उसकी सास के विरुद्ध उकसाऊं.
36 मनुष्य के शत्रु उसके परिवार के सदस्य ही होंगे.’10:36 मीका 7:6
37 "वह, जिसे मेरे बजाय अपने माता-पिता से अधिक लगाव है, मेरे योग्य नहीं है, तथा जिसे मेरी बजाय अपने पुत्र-पुत्री से अधिक प्रेम है, वह मेरे योग्य नहीं.