Pular para o conteúdo
Publicidade

गणना 28

भेंटों से संबंधित विधि

1 याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी, 2 "इस्राएल के घराने को यह आज्ञा दे दो: ‘मुझे भेंट चढ़ाने के लिए तुम सावधान रहोगे, ठीक समय पर आग द्वारा चढ़ाया मेरा भोजन, एक सुखद-सुगंध.’ 3 तुम उन्हें यह साफ़-साफ़ कहोगे: यह वह भेंट है, जो तुम याहवेह को आग के माध्यम से भेंट करोगे: एक वर्ष के दो मेमने, जो दोषहीन होने अवश्य हैं, जिन्हें तुम प्रतिदिन नियमित होमबलि में भेंट करोगे. 4 तुम एक मेमना भोर को, तथा दूसरा शाम के समय में; 5 इसके अलावा अन्‍नबलि के लिए डेढ़ किलो28:5 डेढ़ किलो मूल में: एक एफाह का दसवां भाग मैदा, जिसे पेरकर निकाले गए एक लीटर28:5 एक लीटर मूल में: हीन की एक चौथाई तेल में मिलाया गया हो. 6 यह सीनायी पर्वत पर एक सुखद-सुगंध के लिए ठहराया गया था, कि यह याहवेह के लिए एक भेंट हो जाए. 7 इसके बाद पेय बलि के लिए, हर एक मेमने के साथ एक लीटर दाखमधु होगी. तुम पवित्र स्थान में याहवेह के लिए बलि उंडेल दोगे. 8 वह अन्य मेमना तुम शाम के समय में भेंट करोगे. इसकी विधि ठीक वैसी ही होगी, जैसी सुबह की अन्‍नबलि की थी. तथा उसी प्रकार जैसी पेय बलि की थी. तुम इसे आग में भेंट करोगे, जो याहवेह के लिए सुखद-सुगंध होगी.

शब्बाथ की भेंट

9 " ‘इसके बाद शब्बाथ पर याहवेह के लिए होमबलि में एक वर्ष के, दोष रहित दो मेमने भेंट किए जाएं, तथा अन्‍नबलि के लिए तेल मिला हुआ तीन किलो मैदा तथा इसकी पेय बलि. 10 यह नियमित रूप से भेंट की जाती होमबलि एवं इसकी पेय बलि के अलावा हर शब्बाथ के लिए ठहराई गई होमबलि होगी.

मासिक भेंट

11 " ‘फिर तुम्हारे हर एक महीने की शुरुआत में तुम याहवेह के लिए यह होमबलि भेंट करोगे: दो बछड़े एवं बैल, दोषहीन एक-एक वर्ष के सात मेमने, 12 तथा हर एक बैल के साथ अन्‍नबलि के लिए तेल मिला हुआ पांच किलो मैदा; तथा हर एक बछड़े के साथ अन्‍नबलि के लिए तेल मिला हुआ तीन किलो मैदा, 13 हर एक मेमने के साथ तेल मिला हुआ डेढ़ किलो मैदा अन्‍नबलि के लिए, होमबलि के लिए ये आग के द्वारा याहवेह को सुखद-सुगंध के लिए भेंट किए जाएं. 14 इनके लिए भेंट की जाने के लिए पेय बलि होगी, एक बछड़े के साथ तीन लीटर दाखमधु, मेढ़े के साथ दो लीटर दाखमधु तथा एक मेमने के साथ एक लीटर दाखमधु. यह पूरे वर्ष के हर एक माह में भेंट की जाने के लिए निर्धारित बलियां हैं. 15 याहवेह के लिए पापबलि होगी एक बकरा, जिसे नियमित होमबलि के अलावा इसकी पेय बलि के साथ भेंट किया जाएगा.

फ़सह का उत्सव

16 " ‘इसके बाद पहले महीने की चौदहवीं तारीख पर याहवेह का फ़सह होगा. 17 इस माह के चौदहवें दिन उत्सव होगा. सात दिन खमीर रहित रोटी को ही खाया जाएगा. 18 पहले दिन पवित्र सभा होगी; तथा तुम किसी भी प्रकार की मेहनत न करना. 19 उस दिन तुम याहवेह के लिए आग के द्वारा बलि भेंट होमार्पण चढ़ाना. उसमें ये भी शामिल हों: दो बछड़े, एक मेढ़ा तथा एक वर्ष के सात निर्दोष मेमने. 20 उनका अन्‍नबलि हर एक बैल के साथ तेल मिला हुआ पांच किलो मैदा; तथा हर एक मेढ़े के साथ अन्‍नबलि के लिए तेल मिला हुआ तीन किलो मैदा, 21 हर एक मेमने के साथ तेल में मिला हुआ डेढ़ किलो मैदा अन्‍नबलि के लिए. 22 इसके अलावा अपने प्रायश्चित के लिए पापबलि स्वरूप एक बकरा. 23 तुम ये सभी बलियां नियमित प्रस्तुत की जा रही भोर की होमबलियों के अलावा भेंट करोगे. 24 तुम सातों दिन, प्रतिदिन इसी रीति से बलियां भेंट किया करोगे; आग के द्वारा चढ़ाया वह भोजन, जो याहवेह के लिए सुखद-सुगंध होगा. यह नियमित होमबलि के अलावा इसकी पेय बलि के साथ भेंट किया जाएगा. 25 तथा सातवें दिन पवित्र सभा होगी, इस दिन तुम किसी भी प्रकार की मेहनत न करना.

सप्‍ताहों का उत्सव

26 " ‘पहले फल के दिन भी, जब तुम अपने सप्‍ताहों के उत्सव में याहवेह को नई अन्‍नबलि भेंट करोगे, तब तुम पवित्र सभा करोगे. तुम कोई मेहनत न करोगे. 27 तुम याहवेह को सुखद-सुगंध के लिए यह होमबलि भेंट करोगे: दो बछड़े, एक मेढ़ा एक वर्ष के सात मेमने; 28 उनकी अन्‍नबलि होगी, हर एक बछड़े के साथ तेल मिला हुआ अढ़ाई किलो मैदा तथा हर एक मेढ़े के साथ दो किलो 29 तथा हर एक मेमने के साथ एक किलो तेल मिला हुआ मैदा. 30 इसके अलावा अपने प्रायश्चित के लिए एक बकरा. 31 नियमित होमबलि एवं इससे संबंधित अन्‍नबलि के अलावा तुम उन्हें उनकी पेय बलि के साथ भेंट करोगे. ज़रूरी है कि ये निर्दोष हों.

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.