Pular para o conteúdo
Publicidade

याकोब 2:1-4

OHSS Hindi Contemporary Version

पक्षपात मान्य नहीं

1 प्रिय भाई बहनो, तुम हमारे महिमामय प्रभु येशु मसीह के शिष्य हो इसलिये तुममें पक्षपात का भाव न हो. 2 तुम्हारी सभा में यदि कोई व्यक्ति सोने के छल्ले तथा ऊंचे स्तर के कपड़े पहने हुए प्रवेश करे और वहीं एक निर्धन व्यक्ति भी मैले कपड़ों में आए, 3 तुम ऊंचे स्तर के वस्त्र धारण किए हुए व्यक्ति का तो विशेष आदर करते हुए उससे कहो, "आप इस आसन पर विराजिए" तथा उस निर्धन से कहो, "तू जाकर वहां खड़ा रह" या "यहां मेरे पैरों के पास नीचे बैठ जा," 4 क्या तुमने यहां भेद-भाव प्रकट नहीं किया? क्या तुम बुरे विचार से न्याय करनेवाले न हुए?

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    1 हे मेरे भाइयो, हमारे महिमामय प्रभु यीशु मसीह पर तुम्हारा विश्‍वास एक दूसरे के प्रति पक्षपात के साथ न हो। 2 क्योंकि यदि तुम्हारे आराधनालय में कोई व्यक्‍ति सोने की अँगूठी और चमकीला वस्‍त्र पहने हुए प्रवेश करे, और उसी समय एक कंगाल भी मैले-कुचैले वस्‍त्र पहने हुए आए, 3 और तुम चमकीले वस्‍त्र पहने हुए व्यक्‍ति की ओर दृष्‍टि करके कहो, "आप यहाँ अच्छे स्थान पर बैठिए," और उस कंगाल से कहो, "तू वहाँ खड़ा रह या मेरे पैर2:3 अक्षरशः पैरों की चौकी के पास बैठ," 4 तो क्या तुमने आपस में भेदभाव नहीं किया और बुरे विचारों वाले न्यायी नहीं हुए?

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    1 हे मेरे भाइयों, हमारे महिमायुक्त प्रभु2:1 महिमायुक्त प्रभु: वह जो स्वयं महिमायुक्त हैं, और जो महिमा के साथ चलता हैं। यीशु मसीह का विश्वास तुम में पक्षपात के साथ न हो। (अय्यू. 34:19, भज. 24:7-10) 2 क्योंकि यदि एक पुरुष सोने के छल्ले और सुन्दर वस्त्र पहने हुए तुम्हारी सभा में आए और एक कंगाल भी मैले कुचैले कपड़े पहने हुए आए। 3 और तुम उस सुन्दर वस्त्रवाले पर ध्यान केन्द्रित करके कहो, "तू यहाँ अच्छी जगह बैठ," और उस कंगाल से कहो, "तू वहाँ खड़ा रह," या "मेरे पाँवों के पास बैठ।" 4 तो क्या तुम ने आपस में भेद भाव न किया और कुविचार से न्याय करनेवाले न ठहरे?

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.