6 "मैं यहूदाह के लोगों को मजबूत करूंगा
और योसेफ़ के वंश को बचाऊंगा.
उनके प्रति अपनी करुणा के कारण
मैं उन्हें लौटा ले आऊंगा.
वे ऐसे हो जाएंगे
मानो मैंने उन्हें कभी त्यागा ही न था,
क्योंकि मैं उनका परमेश्वर याहवेह हूं
इसलिये मैं उनकी सुनकर उन्हें उत्तर दूंगा.