Adoração
A adoração é a resposta do coração humano à majestade de Deus. Deus é Espírito e importa que os que o adoram o adorem em espírito e em verdade — com todo o ser.
Adorar em espírito
Deus é Espírito e importa que os adoradores o adorem em espírito e em verdade. A adoração verdadeira brota do coração.
परमेश्वर आत्मा है, और अवश्य है कि उसकी आराधना करनेवाले आत्मा और सच्चाई से आराधना करें।"
परंतु वह समय आता है बल्कि अब है, जब सच्चे आराधक पिता की आराधना आत्मा और सच्चाई से करेंगे, क्योंकि पिता अपने लिए ऐसे ही आराधना करनेवालों को ढूँढ़ता है। परमेश्वर आत्मा है, और अवश्य है कि उसकी आराधना करनेवाले आत्मा और सच्चाई से आराधना करें।"
यीशु ने उससे कहा,"हे नारी, मेरा विश्वास कर, क्योंकि वह समय आता है जब तुम पिता की आराधना न तो इस पहाड़ पर और न ही यरूशलेम में करोगे। तुम उसकी आराधना करते हो जिसे नहीं जानते, हम उसकी आराधना करते हैं जिसे जानते हैं, क्योंकि उद्धार यहूदियों में से है। परंतु वह समय आता है बल्कि अब है, जब सच्चे आराधक पिता की आराधना आत्मा और सच्चाई से करेंगे, क्योंकि पिता अपने लिए ऐसे ही आराधना करनेवालों को ढूँढ़ता है।
तब उसने कहा, "हे प्रभु! मैं विश्वास करता हूँ।" और उसने उसे दंडवत् किया।
तब यीशु ने उससे कहा,"हे शैतान दूर हो जा, क्योंकि लिखा है :
तू अपने प्रभु परमेश्वर को दंडवत् कर
और केवल उसी की सेवा कर।"
इस पर यीशु ने उससे कहा,"लिखा है : तू अपने प्रभु परमेश्वर को दंडवत् कर और केवल उसी की सेवा कर।"
अतः हे भाइयो, परमेश्वर की दया स्मरण दिलाकर मैं तुमसे आग्रह करता हूँ कि अपने शरीरों को जीवित, पवित्र और परमेश्वर को भावते हुए बलिदान के रूप में अर्पित करो, यही तुम्हारी आत्मिक सेवा है।
अतः हे भाइयो, परमेश्वर की दया स्मरण दिलाकर मैं तुमसे आग्रह करता हूँ कि अपने शरीरों को जीवित, पवित्र और परमेश्वर को भावते हुए बलिदान के रूप में अर्पित करो, यही तुम्हारी आत्मिक सेवा है। इस संसार के सदृश्य न बनो, बल्कि अपने मन के नए हो जाने के द्वारा तुम परिवर्तित होते जाओ, जिससे तुम परमेश्वर की इच्छा को पहचान सको, जो भली, ग्रहणयोग्य और सिद्ध है।
क्योंकि सब कुछ उसी की ओर से,
और उसी के द्वारा,
और उसी के लिए है।
उसकी महिमा युगानुयुग होती रहे।
आमीन।
क्योंकि लिखा है :
प्रभु कहता है, इसलिए कि मैं जीवित हूँ,
हर एक घुटना मेरे सामने टिकेगा
और हर एक जीभ
परमेश्वर का अंगीकार करेगी।
Louvor e reverência
Vinde, adoremos e prostremo-nos. Louvai ao Senhor! Todo ser que respira louve o nome glorioso do Senhor.
आओ हम झुककर दंडवत् करें,
और अपने सृष्टिकर्ता यहोवा के सामने घुटने टेकें।
आओ हम झुककर दंडवत् करें,
और अपने सृष्टिकर्ता यहोवा के सामने घुटने टेकें।
याह की स्तुति करो!
परमेश्वर के पवित्रस्थान में उसकी स्तुति करो!
उसके वैभवशाली आकाशमंडल में उसकी स्तुति करो!
उसके पराक्रम के कार्यों के कारण उसकी स्तुति करो!
उसकी अत्यंत महानता के अनुसार उसकी स्तुति करो!
तुरही फूँकते हुए उसकी स्तुति करो!
सारंगी और वीणा बजाते हुए उसकी स्तुति करो!
डफ बजाते और नाचते हुए उसकी स्तुति करो!
तारवाले वाद्य और बाँसुरी बजाते हुए उसकी स्तुति करो!
झाँझ बजाते हुए उसकी स्तुति करो!
झाँझ की ऊँची आवाज़ के साथ उसकी स्तुति करो!
सब प्राणी याह की स्तुति करें।
याह की स्तुति करो!
सब प्राणी याह की स्तुति करें।
याह की स्तुति करो!
उसके फाटकों में धन्यवाद,
और उसके आँगनों में स्तुति करते हुए प्रवेश करो;
उसका धन्यवाद करो,
और उसके नाम को धन्य कहो।
यहोवा के नाम के योग्य उसकी महिमा करो;
पवित्रता से शोभायमान होकर यहोवा को दंडवत् करो।
हे सारी पृथ्वी के लोगो,
परमेश्वर का जय जयकार करो।
उसके नाम की महिमा का भजन गाओ,
स्तुति करते हुए उसकी महिमा करो।
परमेश्वर से कहो,
"तेरे कार्य क्या ही भययोग्य हैं!
तेरे बड़े सामर्थ्य के कारण तेरे शत्रु
तुझे झुककर प्रणाम करेंगे।
सारी पृथ्वी के लोग तुझे दंडवत् करेंगे,
और तेरा भजन गाएँगे;
वे तेरे नाम का भजन गाएँगे।" सेला।
मैंने उसे पुकारा,
और मेरी जीभ ने उसी का गुणगान किया।
हे प्रभु, तूने जितनी जातियों को बनाया है,
वे सब आकर तेरे सामने दंडवत् करेंगी,
और तेरे नाम की महिमा करेंगी।
क्योंकि तू महान और आश्चर्यकर्म करनेवाला है,
केवल तू ही परमेश्वर है।
हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह;
और जो कुछ मुझमें है,
वह उसके पवित्र नाम को धन्य कहे!
यहोवा का धन्यवाद करो,
उससे प्रार्थना करो; देश-देश के लोगों में
उसके कार्य प्रकट करो।
हे परमेश्वर, तू मेरा परमेश्वर है,
मैं तुझे यत्न से ढूँढ़ूँगा;
सूखी, उजाड़ और निर्जल भूमि पर मेरा प्राण तेरा प्यासा है,
मेरा शरीर तेरा अति अभिलाषी है।
तेरी करुणा जीवन से भी उत्तम है;
मेरे होंठ तेरी प्रशंसा करेंगे।
इसी प्रकार मैं जीवन भर
तुझे धन्य कहता रहूँगा;
और तेरा नाम लेकर अपने हाथ उठाऊँगा।
Declarações de adoração
Tu és digno, Senhor, de receber glória e honra! Ao Senhor pertence a grandeza, o poder, a glória e a majestade.
हे हमारे प्रभु और परमेश्वर!
तू ही महिमा, आदर
और सामर्थ्य के योग्य है,
क्योंकि तूने ही सब वस्तुओं को सृजा है,
और तेरी ही इच्छा से वे सृजी गईं
और अस्तित्व में हैं।
उसने ऊँची आवाज़ से कहा, "परमेश्वर का भय मानो और उसकी महिमा करो, क्योंकि उसके न्याय करने का समय आ पहुँचा है। उसकी आराधना करो जिसने आकाश, पृथ्वी, समुद्र और जल के सोतों को बनाया है।"
हे प्रभु! कौन तुझसे न डरेगा और तेरे नाम की महिमा न करेगा?
क्योंकि केवल तू ही पवित्र है।
सब जातियाँ आएँगी और तेरे सामने दंडवत् करेंगी,
क्योंकि तेरे न्याय के कार्य प्रकट हो गए हैं।"
मैं वही यूहन्ना हूँ जिसने इन बातों को सुना और देखा है। जब मैंने इन्हें सुन और देख लिया, तो मैं दंडवत् करने के लिए उस स्वर्गदूत के पैरों पर गिर पड़ा जो मुझे इन बातों को दिखा रहा था। परंतु उसने मुझसे कहा, "देख, ऐसा मत कर; मैं तेरा और तेरे भाई भविष्यवक्ताओं का, और जो इस पुस्तक के वचनों को मानते हैं, उनका संगी दास हूँ। केवल परमेश्वर को ही दंडवत् कर।"
इस कारण परमेश्वर ने उसे अति महान भी किया और उसे वह नाम दिया जो सब नामों में श्रेष्ठ है, ताकि स्वर्ग में और पृथ्वी पर और पृथ्वी के नीचे, हर घुटना यीशु के नाम पर टिके, और हर जीभ परमेश्वर पिता की महिमा के लिए अंगीकार करे कि यीशु मसीह ही प्रभु है।
Sacrifício de louvor
Por meio de Jesus ofereçamos sempre sacrifício de louvor. Cantai ao Senhor, celebrai em salmos — enchei-vos do Espírito.
अतः हम उसके द्वारा परमेश्वर को स्तुति रूपी बलिदान निरंतर चढ़ाते रहें, अर्थात् उन होंठों का फल जो उसके नाम का अंगीकार करते हैं।
अतः जब हमें ऐसा राज्य मिल रहा है जो अटल है, तो आओ, हम आभारी रहें, और भय और आदर के साथ परमेश्वर की ऐसी आराधना करें जो उसे ग्रहणयोग्य हो। निश्चय ही हमारा परमेश्वर भस्म करनेवाली आग है।
भजनों, स्तुतिगानों और आत्मिक गीतों में एक दूसरे से बातचीत करो, अपने मन से प्रभु के लिए गाते और संगीत बजाते रहो;
मसीह का वचन तुममें बहुतायत से वास करे। सारी बुद्धि के साथ तुम एक दूसरे को सिखाते और चेतावनी देते रहो और धन्यवाद के साथ अपने-अपने मनों में परमेश्वर के लिए भजन, स्तुति और आत्मिक गीत गाते रहो।
आधी रात के लगभग पौलुस और सीलास प्रार्थना कर रहे थे और परमेश्वर के भजन गा रहे थे, और बंदी उनकी सुन रहे थे।
धन्य है परमेश्वर और हमारे प्रभु यीशु मसीह का पिता, जो दयालु पिता और समस्त शांति का परमेश्वर है। वह हमारे हर क्लेश में हमें शांति देता है, ताकि हम उस शांति के कारण जो हमें परमेश्वर से मिलती है, उन्हें भी शांति दे सकें जो किसी प्रकार के क्लेश में हों;
जो कुछ हमने देखा और सुना है, उसका समाचार तुम्हें भी देते हैं, ताकि तुम भी हमारे साथ सहभागिता रखो। वास्तव में हमारी यह सहभागिता पिता और उसके पुत्र यीशु मसीह के साथ है।
Adoração como vida
Exaltai ao Senhor, prostrai-vos ante o escabelo dos seus pés. A adoração genuína transforma o adorador e agrada o Criador.
हमारे परमेश्वर यहोवा का गुणगान करो;
और उसके चरणों की चौकी के सामने दंडवत् करो।
वह पवित्र है।
मेरे मुँह से तेरी स्तुति,
और दिन भर तेरी महिमा की बातें निकलती हैं।
परमेश्वर के लिए गीत गाओ!
उसके नाम का भजन गाओ,
जो बादलों पर सवार होकर निकलता है;
उसकी बड़ाई करो; उसका नाम याह है,
उसके सामने हर्षित होओ!
परमेश्वर अपने पवित्र निवासस्थान में है,
वह अनाथों का पिता और विधवाओं का न्यायी है।
मैं यहोवा की धार्मिकता के अनुसार उसका धन्यवाद करूँगा,
और परमप्रधान यहोवा के नाम का भजन गाऊँगा।
मैं अपने भाइयों के सामने तेरे नाम का प्रचार करूँगा;
सभा के बीच मैं तेरी स्तुति करूँगा।
हे यहोवा का भय माननेवालो,
उसकी स्तुति करो!
हे याकूब के सब वंशजो,
उसकी महिमा करो!
हे इस्राएल के सब वंशजो,
उसका भय मानो!
मैं तेरी ओर अपने हाथ फैलाए हुए हूँ;
सूखी भूमि के समान मैं तेरा प्यासा हूँ।
सेला।
हे मेरे मन, तू निराश क्यों है?
तू भीतर ही भीतर व्याकुल क्यों है?
परमेश्वर पर आशा लगाए रह;
मैं तो उसकी स्तुति करूँगा
जो मेरा उद्धारकर्ता और मेरा परमेश्वर है।
मैंने यहोवा से कहा, "तू ही मेरा प्रभु है;
तुझे छोड़ मेरी भलाई कहीं नहीं।"
भय के साथ यहोवा की आराधना करो,
और काँपते हुए मगन होओ।
मैं तेरे कारण मगन और आनंदित होऊँगा,
हे परमप्रधान, मैं तेरे नाम का भजन गाऊँगा।
Falsa adoração
Não terás outros deuses diante de mim. Não adorarás ídolos. A adoração exclusiva ao Senhor é mandamento inegociável.
तू उन्हें दंडवत् न करना, और न ही उनकी उपासना करना; क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर यहोवा जलन रखनेवाला परमेश्वर हूँ, और जो मुझसे बैर रखते हैं, मैं उनकी संतानों को तीसरी और चौथी पीढ़ी तक भी पूर्वजों के अधर्म का दंड देता हूँ,
(तुम्हें किसी दूसरे को ईश्वर करके दंडवत् नहीं करना है, क्योंकि यहोवा जिसका नाम जलन रखनेवाला है, वह जल उठनेवाला परमेश्वर है),
जैसे ही मूसा तंबू में प्रवेश करता था, तो बादल का खंभा उतरकर तंबू के द्वार पर ठहर जाता था, और यहोवा मूसा से बातें करने लगता था। सब लोग जब बादल के खंभे को तंबू के द्वार पर ठहरा देखते थे, तो उठकर अपने-अपने डेरे के द्वार पर से दंडवत् करते थे।
याह मेरा बल और मेरा गीत है, और वह मेरा उद्धार भी ठहरा है; वही मेरा परमेश्वर है, मैं उसी की स्तुति करूँगा; मेरे पूर्वजों का परमेश्वर वही है, मैं उसकी महिमा करूँगा।
हे यहोवा, देवताओं में तेरे तुल्य कौन है? तेरे जैसा पवित्रता में महाप्रतापी, स्तुति में भययोग्य, और अद्भुत कार्य करनेवाला कौन है?
तू अपने परमेश्वर यहोवा की आराधना करना, तब वह तेरे अन्न और जल पर आशिष देगा। मैं तेरे बीच में से रोग दूर करूँगा।
परंतु परमेश्वर ने अपना मुँह मोड़ लिया और उन्हें आकाशगणों को पूजने के लिए छोड़ दिया, जैसा भविष्यवक्ताओं की पुस्तक में लिखा है : हे इस्राएल के घराने, क्या तुमने जंगल में चालीस वर्ष तक पशुबलि और अन्नबलि मुझे ही चढ़ाए? तुमने मोलेक के तंबू और अपने रिफान देवता के तारे अर्थात् उन मूर्तियों को लिया, जिन्हें तुमने पूजने के लिए बनाया था। अतः मैं तुम्हें बेबीलोन के परे ले जाकर बसाऊँगा।
कोई भी जो झूठी दीनता और स्वर्गदूतों की पूजा में लिप्त रहता है, तुम्हें प्रतिफल से वंचित न कर दे। ऐसा व्यक्ति देखी हुई बातों पर लगा रहता है और अपनी शारीरिक समझ पर व्यर्थ फूलता है, और उस सिर से जुड़ा नहीं रहता जिसके द्वारा सारी देह जोड़ों और अस्थिबंधों के माध्यम से पोषित और सुगठित होकर परमेश्वर की ओर से बढ़ती है।
कोई तुम्हें किसी भी प्रकार से धोखा न दे सके, क्योंकि वह दिन तब तक नहीं आएगा जब तक कि पहले धर्म का त्याग न हो और अधर्म का पुरुष अर्थात् विनाश का पुत्र प्रकट न हो जाए, जो प्रत्येक तथाकथित ईश्वर या आराध्य वस्तु का विरोध करता है और अपने आपको उनसे ऊँचा ठहराता है, यहाँ तक कि वह परमेश्वर के मंदिर में बैठकर अपने आपको परमेश्वर घोषित करता है।
Exemplos de adoração
Jó adorou em meio ao sofrimento. Esdras adorou na restauração. Paulo e Silas adoraram na prisão — e Deus respondeu.
परमेश्वर के निकट आओ, और वह तुम्हारे निकट आएगा। हे पापियो, अपने हाथों को शुद्ध करो; हे दुचित्तो, अपने हृदयों को शुद्ध करो।