Pular para o conteúdo
Publicidade

Psalms 29

यहोवा की वाणी

दाऊद का भजन।

1 हे स्वर्गदूतो29:1 या ईश्‍वर के पुत्रो, यहोवा को सराहो; हाँ,

यहोवा की महिमा और उसके सामर्थ्य को मानो।

2 यहोवा के नाम के योग्य उसकी महिमा करो;

पवित्रता से शोभायमान होकर यहोवा को दंडवत् करो।

3 यहोवा की वाणी मेघों के ऊपर सुनाई देती है।

महिमामय परमेश्‍वर गरजता है;

यहोवा घने मेघों के ऊपर है।

4 यहोवा की वाणी शक्‍तिशाली है,

यहोवा की वाणी प्रतापमय है।

5 यहोवा की वाणी देवदारों को तोड़ डालती है;

यहोवा लबानोन के देवदारों को भी टुकड़े-टुकड़े कर देता है।

6 वह उन्हें बछड़े के समान,

तथा लबानोन और शिर्योन29:6 देखें व्यवस्था 3:9 को जंगली बछड़े के समान उछालता है।

7 यहोवा की वाणी से आग की लपटें निकलती हैं।

8 यहोवा की वाणी वन को हिला देती है,

यहोवा कादेश के वन को भी कँपाता है।

9 यहोवा की वाणी से हरिणियों का गर्भपात हो जाता है,

और वन उजड़ जाते हैं;

उसके मंदिर में सब "महिमा, महिमा" पुकार उठते हैं!

10 जलप्रलय के समय यहोवा विराजमान था,

हाँ, यहोवा युगानुयुग के लिए राजा होकर विराजमान है।

11 यहोवा अपनी प्रजा को बल देगा;

यहोवा अपनी प्रजा को शांति की आशिष देगा।

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.