Consequências dos nossos atos
Toda ação tem consequências. A Bíblia ensina que colhemos o que semeamos — para o bem e para o mal. Deus pesará cada palavra e ato no dia do juízo.
Colher o que semear
Cada um prestará contas de si mesmo a Deus. O Senhor julgará as obras e os segredos dos homens com justiça perfeita.
इसलिए हममें से प्रत्येक परमेश्वर को अपना-अपना लेखा देगा।
वह प्रत्येक को उसके कार्यों के अनुसार प्रतिफल देगा : जो धीरज से भला कार्य करते हुए महिमा, आदर और अमरता को खोजते हैं उन्हें अनंत जीवन मिलेगा, परंतु जो स्वार्थी हैं और सत्य को नहीं मानते बल्कि अधर्म पर चलते हैं, उन पर प्रकोप और क्रोध पड़ेगा। बुरा कार्य करनेवाले प्रत्येक मनुष्य पर क्लेश और संकट आएँगे, पहले यहूदी और फिर यूनानी पर; परंतु भला कार्य करनेवाले प्रत्येक को महिमा, आदर और शांति मिलेगी, पहले यहूदी और फिर यूनानी को : क्योंकि परमेश्वर किसी का पक्षपात नहीं करता।
यह दान एक मनुष्य के पाप के कारण प्राप्त परिणाम के समान नहीं, क्योंकि एक ओर तो एक पाप के कारण न्याय आया जिसका परिणाम दंड की आज्ञा हुआ; वहीं दूसरी ओर अनेक अपराधों के कारण वरदान आया जिसका परिणाम धर्मी ठहराया जाना हुआ। जब एक मनुष्य के अपराध के कारण मृत्यु ने उसी एक मनुष्य के द्वारा राज्य किया, तो जो बहुतायत से अनुग्रह और धार्मिकता का वरदान प्राप्त करते हैं, वे एक ही मनुष्य, अर्थात् यीशु मसीह के द्वारा जीवन में निश्चय ही राज्य करेंगे।
दोष मत लगाओ
"दोष मत लगाओ ताकि तुम पर भी दोष न लगाया जाए; क्योंकि जिस प्रकार तुम दोष लगाते हो, उसी प्रकार तुम पर भी दोष लगाया जाएगा; और जिस नाप से तुम नापते हो, उसी से तुम्हारे लिए नापा जाएगा।
परंतु मैं तुमसे कहता हूँ कि जो भी व्यर्थ बात मनुष्य कहेंगे, न्याय के दिन उसका लेखा उन्हें देना पड़ेगा;
परमेश्वर का वचन जीवित, प्रभावशाली और किसी भी दोधारी तलवार से अधिक तेज़ है, जो प्राण और आत्मा, जोड़ों और मज्जा को आर-पार भेदकर अलग करता है, और मन के विचारों और अभिप्रायों को परखता है। परमेश्वर की दृष्टि से कोई प्राणी छिपा नहीं है; उसकी आँखों के सामने सब नग्न और खुला है। उसी को हमें अपना लेखा देना है।
Responsabilidade pessoal
Quem é sábio prevê o perigo e se esconde. A Palavra examina os pensamentos e intenções do coração.
समझदार मनुष्य विपत्ति को आते देखकर छिप जाता है,
परंतु अनुभवहीन लोग आगे बढ़कर कष्ट भोगते हैं।
यदि तू बुद्धिमान हो तो बुद्धि का लाभ तुझे ही मिलेगा;
और यदि तू ठट्ठा करता है
तो तू ही दुःख उठाएगा।
मनुष्य के लिए बिना सोचे-समझे किसी वस्तु को पवित्र ठहराना,
और मन्नत मानकर फिर से विचार करना फंदा ठहरता है।
पापबलि के कारण
"यदि कोई गवाह होने पर भी ऐसा पाप करे कि जब उसे शपथ खिलाकर पूछा जाए कि क्या उसने ऐसा देखा है, या वह जानता है, पर वह उसे प्रकट न करे, तो वह अपने अधर्म का भार उठाएगा।
"यदि कोई अनजाने में यहोवा की आज्ञाओं में से किसी का उल्लंघन करके पाप करे, तो भी वह दोषी ठहरेगा, और उसे अपने अधर्म का भार उठाना पडे़गा।
"तू अपने मन में अपने भाई से बैर न रखना। तू अपने पड़ोसी को अवश्य समझाना, ताकि तुझे उसके पाप में सहभागी न होना पड़े।
Consequências inevitáveis
A terra deu seu fruto conforme as obras dos que nela habitam. Ninguém escapa do juízo — Deus pesa cada ação.
और निश्चय ही मैं तुम्हारे लहू अर्थात् तुम्हारे प्राण का लेखा लूँगा। मैं प्रत्येक पशु से मनुष्य के प्राण का लेखा लूँगा; मैं प्रत्येक मनुष्य और उसके भाई-बंधु से भी उसका लेखा लूँगा।
दुष्ट व्यक्ति परमेश्वर को क्यों तुच्छ जानता है?
वह अपने मन में कहता है,
"तू लेखा नहीं लेगा।"
तूने देख लिया है,
और तू उनकी बुराई और अत्याचार को देखता है
ताकि उसका पलटा अपने हाथों से ले।
असहाय मनुष्य स्वयं को
तेरे हाथों में सौंपता है।
तू अनाथों का सहायक है।