वाचा के प्रति कर्तव्य
10 तब परमेश्वर ने कहा, "सुन, मैं एक वाचा बाँधता हूँ। तेरे सब लोगों के सामने मैं ऐसे आश्चर्यकर्म करूँगा जैसे सारी पृथ्वी पर या किसी जाति में कभी नहीं हुए; और वे सब लोग जिनके बीच तू रहता है यहोवा के कार्य को देखेंगे, क्योंकि मैं तेरे लिए एक भययोग्य कार्य करने पर हूँ।