Pular para o conteúdo
Publicidade

Ecc 11

बुद्धिमान का आचरण

1 अपनी रोटी जल की सतह पर डाल दे, क्योंकि बहुत दिन के बाद तू उसे फिर पाएगा। 2 अपना भाग सात बल्कि आठ जनों को बाँट दे, क्योंकि तू नहीं जानता कि पृथ्वी पर क्या विपत्ति आ पड़ेगी। 3 यदि बादल पानी से भरे हैं, तो वे पृथ्वी पर बरसते हैं। वृक्ष चाहे दक्षिण की ओर गिरे या उत्तर की ओर, वह जहाँ गिरता है वहीं पड़ा रहता है। 4 जो वायु को ताकता रहता है, वह बीज नहीं बो पाता; और जो बादलों को देखता रहता है, वह लवने नहीं पाता। 5 जैसे तू वायु का मार्ग नहीं जानता और न यह जानता है कि स्‍त्री के गर्भ में हड्डियाँ कैसे बढ़ती हैं, वैसे ही तू परमेश्‍वर का कार्य नहीं जानता जो सब कुछ रचता है।

6 तू भोर को अपना बीज बो, और साँझ को भी अपना हाथ न रोक; क्योंकि तू नहीं जानता कि कौन सा सफल होगा, यह या वह, अथवा दोनों के दोनों एक समान अच्छे निकलेंगे। 7 उजियाला मनभावना होता है, और सूर्य का प्रकाश देखकर आँखें प्रसन्‍न‍ हो जाती हैं। 8 यदि मनुष्य बहुत वर्षों तक जीवित रहे तो वह उन सब में आनंदित रहे, परंतु यह भी स्मरण रखे कि अंधकार के दिन भी बहुत होंगे। जो कुछ भी होने वाला है, वह व्यर्थ है।

9 हे जवान, अपनी जवानी में आनंद कर, और तेरी जवानी के दिनों में तेरा हृदय तुझे प्रसन्‍न रखे; अपने मन और अपनी आँखों की अभिलाषा के अनुसार चल। परंतु स्मरण रख कि इन सब बातों के विषय परमेश्‍वर तेरा न्याय करेगा। 10 अपने मन से दुःख और अपनी देह से कष्‍ट को दूर कर, क्योंकि लड़कपन और जवानी दोनों क्षणभंगुर हैं।

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.