5 तब यहोवा नगर और मीनार को देखने के लिए उतर आया जिन्हें लोग बना रहे थे। 6 और यहोवा ने कहा, "देखो, वे सब एक ही जाति के हैं और उनकी एक ही भाषा है। और जब उन्होंने यह कार्य आरंभ कर दिया है तो वे जो कुछ भी करने की ठानें उनके लिए वह असंभव नहीं होगा। 7 आओ, हम उतरकर उनकी भाषा में गड़बड़ी डालें कि वे एक दूसरे की बोली को न समझ पाएँ।" 8 इस प्रकार यहोवा ने उन्हें सारी पृथ्वी पर तितर-बितर कर दिया। और उन्होंने उस नगर को बनाना छोड़ दिया। 9 इसलिए उस नगर का नाम बेबीलोन11:9 इब्रानी में "बाबेल," अर्थात् गड़बड़ी पड़ा, क्योंकि वहाँ यहोवा ने सारी पृथ्वी की भाषा में गड़बड़ी डाली थी; और वहाँ से यहोवा ने उन्हें सारी पृथ्वी पर तितर-बितर कर दिया था।
Publicidade