18 तब शालेम का राजा मलिकिसिदक, जो परमप्रधान परमेश्वर का याजक था, रोटी और दाखरस ले आया। 19 उसने अब्राम को यह आशीर्वाद दिया : "परमप्रधान परमेश्वर की ओर से, जो आकाश और पृथ्वी का सृष्टिकर्ता है, तू धन्य हो। 20 और धन्य है परमप्रधान परमेश्वर जिसने तेरे शत्रुओं को तेरे वश में कर दिया है।" तब अब्राम ने उसे सब वस्तुओं का दशमांश दिया।
Genesis 14:18-20
Em outras traduções
- OHSS Hindi Contemporary Version
18 शालेम के राजा मेलखीज़ेदेक, जो परमेश्वर के पुरोहित थे, भोजन एवं दाखरस लेकर आये. 19 उन्होंने अब्राम को आशीष देते हुए कहा,
"स्वर्ग और पृथ्वी को बनानेवाले,
परम प्रधान परमेश्वर की ओर से तुम धन्य हो,
20 धन्य हैं परम प्रधान परमेश्वर,
जिन्होंने आपके शत्रुओं को आपके अधीन कर दिया है."
अब्राम ने मेलखीज़ेदेक को सबका दशमांश दिया.
- IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019
18 तब शालेम का राजा मलिकिसिदक14:18 का राजा मलिकिसिदक: शालेम का राजा जिसका नाम धार्मिकता का राजा था, वह रोटी और दाखमधु लाया। वह परमेश्वर और मनुष्य के बीच एक मध्यस्थ था, जो इस बात को दर्शाता है कि परमेश्वर ने अपनी दया का हाथ आगे बढ़ाया हुआ है, और मनुष्य विश्वास के हाथ से उस तक पहुँचता है। , जो परमप्रधान परमेश्वर का याजक था, रोटी और दाखमधु ले आया। 19 और उसने अब्राम को यह आशीर्वाद दिया, "परमप्रधान परमेश्वर की ओर से, जो आकाश और पृथ्वी का अधिकारी है, तू धन्य हो। 20 और धन्य है परमप्रधान परमेश्वर, जिसने तेरे द्रोहियों को तेरे वश में कर दिया है।" तब अब्राम ने उसको सब का दशमांश दिया।
Direitos das traduções citadas
Estes versículos te tocaram? Ore agora!
+581 estão orando agora.
Junte-se à corrente de oração.