Pular para o conteúdo
Publicidade

Genesis 16

हाजिरा और इश्माएल

1 अब्राम की पत्‍नी सारै की कोई संतान नहीं थी। उसके पास हाजिरा नाम की एक मिस्री दासी थी। 2 सारै ने अब्राम से कहा, "देख, यहोवा ने तो मेरी कोख बंद कर रखी है। इसलिए तू मेरी दासी के पास जा; संभव है कि उसके द्वारा मुझे संतान प्राप्‍त हो।" सारै की यह बात अब्राम ने मान ली। 3 जब अब्राम को कनान देश में रहते हुए दस वर्ष बीत चुके तब उसकी पत्‍नी सारै ने अपनी मिस्री दासी हाजिरा को लेकर अपने पति अब्राम को सौंप दिया कि वह उसकी पत्‍नी हो। 4 तब वह हाजिरा के पास गया, और वह गर्भवती हुई। जब उसने जाना कि वह गर्भवती है तो वह अपनी स्वामिनी को अपनी दृष्‍टि में तुच्छ जानने लगी। 5 तब सारै ने अब्राम से कहा, "मेरे साथ जो अन्याय हो रहा है, उसका उत्तरदायी तू ही है। मैंने तो अपनी दासी को तेरी पत्‍नी कर दिया था; पर जब से उसने जाना है कि वह गर्भवती है, तब से वह मुझे तुच्छ जानने लगी है। यहोवा मेरे और तेरे बीच में न्याय करे।"

6 परंतु अब्राम ने सारै से कहा, "देख, तेरी दासी तेरे अधिकार में है; जैसा तुझे ठीक लगे वैसा ही उसके साथ कर।" तब सारै उसके साथ कठोर व्यवहार करने लगी, और वह उसे छोड़कर भाग गई।

7 तब यहोवा के दूत ने हाजिरा को जंगल में शूर के मार्ग पर जल के एक सोते के पास पाकर कहा, 8 "हे सारै की दासी हाजिरा, तू कहाँ से आ रही है और कहाँ जा रही है?" उसने कहा, "मैं अपनी स्वामिनी सारै के पास से भाग आई हूँ।"

9 यहोवा के दूत ने उससे कहा, "अपनी स्वामिनी के पास लौट जा और उसके अधीन रह।" 10 यहोवा के दूत ने उससे यह भी कहा, "मैं तेरे वंश को बहुत बढ़ाऊँगा, यहाँ तक कि बहुतायत के कारण उसकी गिनती न हो सकेगी।"

11 फिर यहोवा के दूत ने उससे कहा, "देख, तू गर्भवती है, और तू एक पुत्र को जन्म देगी। तू उसका नाम इश्माएल रखना, क्योंकि यहोवा ने तेरे दुःख पर ध्यान दिया है। 12 और वह मनुष्य जंगली गधे के समान होगा; उसका हाथ सब के विरुद्ध उठेगा, और सब के हाथ उसके विरुद्ध उठेंगे; और वह अपने सब भाई-बंधुओं के विरोध में रहेगा।"

13 तब उसने यहोवा का नाम, जिसने उससे बातें की थीं "तू एलरोई है"16:13 तू एलरोई है : अर्थात् तू देखनेवाला ईश्‍वर है रखा, और उसने कहा, "क्या मैंने यहाँ सचमुच उसे देखा है जो मुझे देखता है?" 14 इस कारण उस कुएँ का नाम बेर-लहै-रोई16:14 अर्थात् मुझे देखनेवाले जीवित परमेश्‍वर का कुआँ पड़ा। यह कुआँ कादेश और बेरेद के बीच है।

15 अतः अब्राम से हाजिरा के एक पुत्र उत्पन्‍न हुआ। अब्राम ने अपने इस पुत्र का नाम जो हाजिरा से जन्मा था, इश्माएल रखा। 16 जब अब्राम के द्वारा हाजिरा से इश्माएल उत्पन्‍न हुआ, तब अब्राम छियासी वर्ष का था।

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.