2 सातवें दिन परमेश्वर ने अपने कार्य को जिसे वह कर रहा था, पूरा किया। उसने अपने किए हुए सारे कार्य से सातवें दिन विश्राम किया। 3 परमेश्वर ने सातवें दिन को आशिष दी और उसे पवित्र ठहराया; क्योंकि उस दिन उसने सृष्टि की रचना के अपने सारे कार्य से विश्राम किया था।