15 जब थैली का पानी समाप्त हो गया तो उसने लड़के को एक झाड़ी के नीचे छोड़ दिया। 16 तब वह उसके सामने तीर गिरने के टप्पे की दूरी पर जाकर बैठ गई, क्योंकि उसने मन में कहा, "मैं अपने लड़के को मरता हुआ नहीं देख सकती।" और वह वहाँ बैठी हुई चिल्ला चिल्लाकर रोने लगी।