3 कुछ समय के बाद ऐसा हुआ कि कैन यहोवा के लिए भूमि की उपज में से कुछ भेंट लेकर आया। 4 हाबिल ने भी अपनी भेड़-बकरियों के पहलौठों को और उनकी चरबी को लाकर भेंट चढ़ाई। तब यहोवा ने हाबिल और उसकी भेंट को तो ग्रहण किया, 5 परंतु कैन और उसकी भेंट को उसने ग्रहण नहीं किया। इस पर कैन अति क्रोधित हुआ, और उसका चेहरा उतर गया।
6 तब यहोवा ने कैन से कहा, "तू क्यों क्रोधित है? और तेरा चेहरा क्यों उतरा हुआ है? 7 यदि तू भला करे, तो क्या तू ग्रहण न किया जाएगा? और यदि तू भला न करे, तो पाप द्वार पर दुबका बैठा है, और वह तुझे वश में रखना चाहता है; परंतु तुझे उस पर प्रभुता करनी होगी।"