9 यहूदा सिंह का बच्चा है।
हे मेरे पुत्र,
तू शिकार करके लौट आता है।
वह सिंह या सिंहनी के समान बैठ जाता है,
और उसे छेड़ने का साहस
फिर कौन करेगा।
10 जब तक जातियाँ उसके पास उपहार लेकर न आएँ
और राज्य-राज्य के लोग उसके अधीन न हो जाएँ,
तब तक न तो यहूदा से राजदंड छूटेगा,
और न उसके वंश से
शासन करने का अधिकार छीना जाएगा।