7 फिर जलप्रलय से बचने के लिए नूह ने अपने पुत्रों, पत्नी, और बहुओं सहित जहाज़ में प्रवेश किया। 8 शुद्ध और अशुद्ध दोनों प्रकार के पशुओं में से, और पक्षियों में से, और भूमि पर रेंगनेवाले प्रत्येक प्रजाति के जंतुओं में से 9 नर और मादा के जोड़ों ने एक-एक करके नूह के साथ जहाज़ में प्रवेश किया, जैसी आज्ञा परमेश्वर ने नूह को दी थी। 10 तब सात दिन के बाद ऐसा हुआ कि प्रलय का जल पृथ्वी पर बरसने लगा।
Publicidade