परमेश्वर की प्रतिज्ञा
15 तब परमेश्वर ने नूह से कहा, 16 "तू अपने पुत्रों, अपनी पत्नी, और अपनी बहुओं सहित जहाज़ में से बाहर निकल आ। 17 सब प्रकार के प्राणियों में से जो तेरे साथ हैं—पक्षी, पशु और पृथ्वी पर रेंगनेवाले जंतु—उन सब को अपने साथ बाहर निकाल ले आ कि वे पृथ्वी पर अपनी प्रजाति को बढ़ाएँ, फूले-फलें, और पृथ्वी पर बढ़ जाएँ।"