4 परंतु तुम मांस को उसके प्राण अर्थात् उसके लहू सहित न खाना। 5 और निश्चय ही मैं तुम्हारे लहू अर्थात् तुम्हारे प्राण का लेखा लूँगा। मैं प्रत्येक पशु से मनुष्य के प्राण का लेखा लूँगा; मैं प्रत्येक मनुष्य और उसके भाई-बंधु से भी उसका लेखा लूँगा। 6 जो कोई मनुष्य का लहू बहाएगा, उसका लहू भी मनुष्य द्वारा बहाया जाएगा, क्योंकि परमेश्वर ने मनुष्य को अपने स्वरूप में बनाया है।
Publicidade