3 इसलिए उसके भाइयों ने उससे कहा, "यहाँ से निकलकर यहूदिया को चला जा ताकि तेरे शिष्य भी उन कार्यों को देखें जिन्हें तू करता है। 4 क्योंकि ऐसा कोई नहीं है जो प्रसिद्ध होना चाहे और छिपकर कार्य करे। यदि तू इन कार्यों को करता है तो अपने आपको जगत पर प्रकट कर।" 5 क्योंकि उसके भाई भी उस पर विश्वास नहीं करते थे।