28 इस पर पतरस ने उससे कहा, "हे प्रभु, यदि यह तू ही है, तो मुझे पानी पर चलकर अपने पास आने की आज्ञा दे।" 29 उसने कहा,"आ जा।" तब पतरस नाव से उतरा और पानी पर चलकर यीशु की ओर आया। 30 परंतु तेज़ हवा को देखकर वह डर गया, और जब डूबने लगा तो चिल्लाकर कहा, "प्रभु, मुझे बचा!" 31 यीशु ने तुरंत अपना हाथ बढ़ाकर उसे थाम लिया और उससे कहा,"हे अल्पविश्वासी, तूने क्यों संदेह किया?"