पतरस का यीशु को मसीह मानना
13 जब यीशु कैसरिया फिलिप्पी के प्रदेश में आया तो अपने शिष्यों से पूछने लगा,"लोगों का क्या कहना है? मनुष्य का पुत्र कौन है?" 14 तब उन्होंने उत्तर दिया, "कुछ तो यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला, और कुछ लोग एलिय्याह, और कुछ लोग यिर्मयाह या भविष्यवक्ताओं में से एक कहते हैं।" 15 उसने उनसे पूछा,"परंतु तुम मुझे क्या कहते हो?" 16 शमौन पतरस ने उत्तर दिया, "तू जीवित परमेश्वर का पुत्र मसीह है।"