पुनरुत्थान के विषय में सदूकियों का प्रश्न
23 उसी दिन कुछ सदूकी जो कहते थे कि पुनरुत्थान नहीं होता, उसके पास आए, और उससे पूछा, 24 "गुरु, मूसा ने कहा : यदि कोई निस्संतान मर जाए, तो उसका भाई उसकी पत्नी से विवाह करके अपने भाई के लिए वंश उत्पन्न करे।22:24 व्यवस्था 25:5 25 अब हमारे यहाँ सात भाई थे; पहला विवाह करके मर गया, और निस्संतान होने के कारण वह अपनी पत्नी को अपने भाई के लिए छोड़ गया; 26 इसी प्रकार दूसरे और तीसरे से लेकर सातवें तक यही होता रहा। 27 इन सब के बाद वह स्त्री भी मर गई। 28 अतः पुनरुत्थान के समय वह सातों में से किसकी पत्नी होगी? क्योंकि सब ने उससे विवाह किया था।" 29 यीशु ने उन्हें उत्तर दिया,"तुम न तो पवित्रशास्त्र को समझते हो और न ही परमेश्वर के सामर्थ्य को, इसलिए भ्रम में पड़े हो। 30 क्योंकि पुनरुत्थान होने पर वे न तो विवाह करेंगे और न ही विवाह में दिए जाएँगे, बल्कि स्वर्ग में22:30 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "परमेश्वर के" लिखा है।दूतों के समान होंगे। 31 क्या तुमने वह वचन नहीं पढ़ा जो मृतकों के पुनरुत्थान के विषय में परमेश्वर ने तुमसे कहा : 32 मैं अब्राहम का परमेश्वर, इसहाक का परमेश्वर और याकूब का परमेश्वर हूँ।22:32 निर्गमन 3:6वह मृतकों का नहीं परंतु जीवितों का परमेश्वर है।" 33 लोग यह सुनकर उसके उपदेश से आश्चर्यचकित हुए।