Publicidade

Jó 25

बिलदद का अय्यूब को तिसरा जवाब

1 तब बिलदद सूखी ने जवाब दिया

2 "हुकूमत और दबदबा उसके साथ है

वह अपने बुलन्द मक़ामों में अमन रखता है।

3 क्या उसकी फ़ौजों की कोई ता'दाद है?

और कौन है जिस पर उसकी रोशनी नहीं पड़ती?

4 फिर इंसान क्यूँकर ख़ुदा के सामने रास्त ठहर सकता है?

या वह जो 'औरत से पैदा हुआ है क्यूँकर पाक हो सकता है?

5 देख, चाँद में भी रोशनी नहीं,

और तारे उसकी नज़र में पाक नहीं।

6 फिर भला इंसान का जो महज़ कीड़ा है,

और आदमज़ाद जो सिर्फ़ किरम है क्या ज़िक्र।"

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-19_11-20-24-