ख़ुदावन्द का अय्यूब को ललकारना
1 तब ख़ुदावन्द ने अय्यूब को बगोले में से यूँ जवाब दिया,
2 "यह कौन है जो नादानी की बातों से,
मसलहत पर पर्दा डालता है?"
3 मर्द की तरह अब अपनी कमर कस ले,
क्यूँकि मैं तुझ से सवाल करता हूँ और तू मुझे बता।
4 "तू कहाँ था, जब मैंने ज़मीन की बुनियाद डाली?
तू 'अक़्लमन्द है तो बता।