Pular para o conteúdo
Publicidade

विलापगीत 3:21-26

OHSS Hindi Contemporary Version

21 मेरी आशा मात्र इस स्मृति के

आधार पर जीवित है:

22 याहवेह का करुणा-प्रेम3:22 करुणा-प्रेम मूल में ख़ेसेद इस हिब्री शब्द का अर्थ में अनुग्रह, दया, प्रेम, करुणा ये सब शामिल हैं, के ही कारण हम भस्म नही होते!

कभी भी उनकी कृपा का ह्रास नहीं होता.

23 प्रति प्रातः वे नए पाए जाते हैं;

महान है आपकी विश्वासयोग्यता.

24 मेरी आत्मा इस तथ्य की पुष्टि करती है, "याहवेह मेरा अंश हैं;

इसलिये उनमें मेरी आशा रखूंगा."

25 याहवेह के प्रिय पात्र वे हैं, जो उनके आश्रित हैं,

वे, जो उनके खोजी हैं;

26 उपयुक्त यही होता है कि हम धीरतापूर्वक

याहवेह द्वारा उद्धार की प्रतीक्षा करें.

Em outras traduções

  1. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    21 परन्तु मैं यह स्मरण करता हूँ3:21 परन्तु मैं यह स्मरण करता हूँ: या मैं उस बात को स्मरण करके आशा लगाए हूँ। यह स्मरण करके कि परमेश्वर टूटे मन की प्रार्थना सुनता है, वह आशा बाँधता है।, इसलिए मुझे आशा है:

    22 हम मिट नहीं गए; यह यहोवा की महाकरुणा का फल है, क्योंकि उसकी दया अमर है।

    23 प्रति भोर वह नई होती रहती है; तेरी सच्चाई महान है।

    24 मेरे मन ने कहा, "यहोवा मेरा भाग है, इस कारण मैं उसमें आशा रखूँगा।"

    25 जो यहोवा की बाट जोहते और उसके पास जाते हैं, उनके लिये यहोवा भला है।

    26 यहोवा से उद्धार पाने की आशा रखकर चुपचाप रहना भला है।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.

Lamentações
Ver todos os capítulos de Lamentações