Pular para o conteúdo
Publicidade

सूक्ति संग्रह 4:5-8

OHSS Hindi Contemporary Version

5 मेरे मुख से निकली शिक्षा से बुद्धिमत्ता प्राप्‍त करो, समझ प्राप्‍त करो;

न इन्हें त्यागना, और न इनसे दूर जाओ.

6 यदि तुम इसका परित्याग न करो, तो यह तुम्हें सुरक्षित रखेगी;

इसके प्रति तुम्हारा प्रेम ही तुम्हारी सुरक्षा होगी.

7 सर्वोच्च प्राथमिकता है बुद्धिमत्ता की उपलब्धि: बुद्धिमत्ता प्राप्‍त करो.

यदि तुम्हें अपना सर्वस्व भी देना पड़े, समझ अवश्य प्राप्‍त कर लेना.

8 ज्ञान को अमूल्य संजो रखना, तब वह तुम्हें भी प्रतिष्ठित बनाएगा;

तुम इसे आलिंगन करो तो यह तुम्हें सम्मानित करेगा.

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    5 बुद्धि को प्राप्‍त कर,

    समझ को भी प्राप्‍त कर;

    मेरे मुँह के वचनों को भूल न जाना

    और न उनसे विमुख होना।

    6 बुद्धि को न त्याग,

    वह तेरी रक्षा करेगी;

    उससे प्रीति रख,

    वह तेरी चौकसी करेगी।

    7 बुद्धि श्रेष्‍ठ है,

    इसलिए उसे प्राप्‍त कर;

    तू जो कुछ भी प्राप्‍त करे,

    उसके साथ-साथ समझ को भी प्राप्‍त कर।

    8 उसे श्रेष्‍ठ जान,

    और वह तुझे बढ़ाएगी;

    यदि तू उसे गले लगाए,

    तो वह तेरा सम्मान करेगी।

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    5 बुद्धि को प्राप्त कर, समझ को भी प्राप्त कर;

    उनको भूल न जाना, न मेरी बातों को छोड़ना।

    6 बुद्धि को न छोड़ और वह तेरी रक्षा करेगी;

    उससे प्रीति रख और वह तेरा पहरा देगी।

    7 बुद्धि श्रेष्ठ है इसलिए उसकी प्राप्ति के लिये यत्न कर;

    अपना सब कुछ खर्च कर दे ताकि समझ को प्राप्त कर सके।

    8 उसकी बड़ाई कर, वह तुझको बढ़ाएगी;

    जब तू उससे लिपट जाए, तब वह तेरी महिमा करेगी।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.