नए बादशाह दाऊद को मुक़र्रर किया जाता है
1 एक दिन रब समुएल से हमकलाम हुआ, "तू कब तक साऊल का मातम करेगा? मैंने तो उसे रद्द करके बादशाह का ओहदा उससे ले लिया है। अब मेंढे का सींग ज़ैतून के तेल से भरकर बैत-लहम चला जा। वहाँ एक आदमी से मिल जिसका नाम यस्सी है। क्योंकि मैंने उसके बेटों में से एक को चुन लिया है कि वह नया बादशाह बन जाए।"
11 आख़िरकार समुएल ने पूछा, "इनके अलावा कोई और बेटा तो नहीं है?" यस्सी ने जवाब दिया, "सबसे छोटा बेटा अभी बाक़ी रह गया है, लेकिन वह बाहर खेतों में भेड़-बकरियों की निगरानी कर रहा है।" समुएल ने कहा, "उसे फ़ौरन बुला लें। उसके आने तक हम खाने के लिए नहीं बैठेंगे।"
12 चुनाँचे यस्सी छोटे को बुलाकर अंदर ले आया। यह बेटा गोरा था। उस की आँखें ख़ूबसूरत और शक्लो-सूरत क़ाबिले-तारीफ़ थी। रब ने समुएल को बताया, "यही है। उठकर इसे मसह कर।" 13 समुएल ने तेल से भरा हुआ मेंढे का सींग लेकर उसे दाऊद के सर पर उंडेल दिया। सब भाई मौजूद थे। उसी वक़्त रब का रूह दाऊद पर नाज़िल हुआ और उस की सारी उम्र उस पर ठहरा रहा। फिर समुएल रामा वापस चला गया।