7 तब साऊल ने अपने मुलाज़िमों को हुक्म दिया, "मेरे लिए मुरदों से राबिता करनेवाली ढूँडो ताकि मैं जाकर उससे मालूमात हासिल कर लूँ।" मुलाज़िमों ने जवाब दिया, "ऐन-दोर में ऐसी औरत है।"
15 समुएल बोला, "तूने मुझे पाताल से बुलवाकर क्यों मुज़तरिब कर दिया है?" साऊल ने जवाब दिया, "मैं बड़ी मुसीबत में हूँ। फ़िलिस्ती मुझसे लड़ रहे हैं, और अल्लाह ने मुझे तर्क कर दिया है। न वह नबियों की मारिफ़त मुझे हिदायत देता है, न ख़ाब के ज़रीए। इसलिए मैंने आपको बुलवाया है ताकि आप मुझे बताएँ कि मैं क्या करूँ।"