5 उन्होंने कहा, "लोग हद से ज़्यादा ला रहे हैं। जिस काम का हुक्म रब ने दिया है उसके लिए इतने सामान की ज़रूरत नहीं है।" 6 तब मूसा ने पूरी ख़ैमागाह में एलान करवा दिया कि कोई मर्द या औरत मक़दिस की तामीर के लिए अब कुछ न लाए।
यों उन्हें मज़ीद चीज़ें लाने से रोका गया, 7 क्योंकि काम के लिए सामान ज़रूरत से ज़्यादा हो गया था।