37 पीलातुस ने कहा, "तो फिर तुम वाक़ई बादशाह हो?"
ईसा ने जवाब दिया, "आप सहीह कहते हैं, मैं बादशाह हूँ। मैं इसी मक़सद के लिए पैदा होकर दुनिया में आया कि सच्चाई की गवाही दूँ। जो भी सच्चाई की तरफ़ से है वह मेरी सुनता है।"
38 पीलातुस ने पूछा, "सच्चाई क्या है?"
ईसा को सज़ाए-मौत सुनाई जाती है
फिर वह दुबारा निकलकर यहूदियों के पास गया। उसने एलान किया, "मुझे उसे मुजरिम ठहराने की कोई वजह नहीं मिली।