1 प्रत्येक बात का एक नियुक्त समय है। आकाश के नीचे प्रत्येक कार्य का एक समय है :
2 जन्म का समय, और मृत्यु का भी समय;
बोने का समय, और बोए हुए को
उखाड़ने का भी समय;
3 घात करने का समय,
और स्वस्थ करने का भी समय;
गिराने का समय,
और बनाने का भी समय;
4 रोने का समय,
और हँसने का भी समय;
छाती पीटने का समय,
और नाचने का भी समय;
5 पत्थर फेंकने का समय,
और पत्थर बटोरने का भी समय;
गले लगाने का समय,
और गले लगाने से रुकने का भी समय;
6 ढूँढ़ने का समय,
और खो देने का भी समय;
रख लेने का समय,
और फेंक देने का भी समय;
7 फाड़ने का समय, और सीने का भी समय;
चुप रहने का समय,
और बोलने का भी समय;
8 प्रेम करने का समय,
और बैर करने का भी समय;
युद्ध का समय,
और शांति का भी समय।