9 एक से दो अच्छे हैं, क्योंकि उन्हें अपने परिश्रम का अच्छा प्रतिफल मिलता है। 10 क्योंकि यदि उनमें से एक गिरे, तो दूसरा उसे उठाएगा; परंतु हाय उस पर जो अकेला होने पर गिरे और उसे उठानेवाला कोई न हो। 11 फिर यदि दो व्यक्ति साथ सोएँ तो वे गरम रहते हैं, परंतु एक अकेला कैसे गरम रह सकता है? 12 अकेले व्यक्ति पर तो कोई प्रबल हो सकता है, परंतु दो लोग उसका सामना कर सकते हैं। तीन लड़ियों से बटी रस्सी जल्दी नहीं टूटती।
Publicidade