10 उसने कहा, "मैं एक वर्ष बाद निश्चय तेरे पास फिर आऊँगा, और देख, तेरी पत्नी सारा के एक पुत्र होगा।" सारा तंबू के द्वार पर जो अब्राहम के पीछे था, सुन रही थी।
11 अब्राहम और सारा तो बूढ़े थे, उनकी आयु ढल गई थी, और सारा का मासिक धर्म भी बंद हो चुका था। 12 इसलिए सारा मन में हँसते हुए कहने लगी, "मैं तो बूढ़ी हूँ, और मेरा पति भी बूढ़ा है, तो क्या मुझे यह सुख होगा?"