15 फ़िरौन ने यूसुफ से कहा, "मैंने एक स्वप्न देखा है, और उसका अर्थ बतानेवाला कोई नहीं है। मैंने तेरे विषय में सुना है कि तू स्वप्न सुनकर उसका अर्थ बता सकता है।"
16 यूसुफ ने फ़िरौन से कहा, "यह तो मेरी शक्ति से बाहर है, परमेश्वर ही फ़िरौन के लिए एक अच्छा उत्तर देगा।"