8 फिर परमेश्वर ने नूह और उसके पुत्रों से कहा, 9 "देखो, मैं तुम्हारे और तुम्हारे आने वाले वंश के साथ वाचा बाँधता हूँ; 10 और उन सब जीवित प्राणियों के साथ भी जो तुम्हारे साथ हैं, क्या पक्षी, क्या घरेलू पशु, क्या पृथ्वी के सब वनपशु, अर्थात् पृथ्वी के सब जीव-जंतुओं के साथ जो जहाज़ से निकले हैं। 11 मैं तुम्हारे साथ अपनी वाचा बाँधता हूँ कि फिर कभी जलप्रलय से सब प्राणी नष्ट न होंगे, और न पृथ्वी का नाश करने के लिए कभी जलप्रलय होगा।"
12 फिर परमेश्वर ने कहा, "मैं अपने और तुम्हारे साथ तथा जितने जीवित प्राणी तुम्हारे संग हैं उन सब के साथ, आने वाली सब पीढ़ियों के लिए वाचा बाँधता हूँ, जिसका चिह्न यह होगा : 13 मैंने बादल में अपना धनुष रखा है, और यही मेरे और पृथ्वी के बीच में वाचा का चिह्न होगा।