29 "यह तुम्हारे लिए सदा की एक विधि ठहरे कि सातवें महीने के दसवें दिन तुम स्वयं को कष्ट दो, और उस दिन तुम्हारे बीच रहनेवाला कोई भी व्यक्ति चाहे वह देशवासी हो या परदेशी, कोई काम-काज न करे। 30 क्योंकि इसी दिन तुम्हारे लिए प्रायश्चित्त किया जाएगा कि तुम शुद्ध हो जाओ, तब तुम यहोवा के सम्मुख अपने सब पापों से शुद्ध हो जाओगे। 34 यह तुम्हारे लिए सदा की विधि ठहरे कि इस्राएलियों के लिए प्रति वर्ष एक बार उनके सारे पापों के लिए प्रायश्चित्त किया जाए।" यहोवा ने मूसा को जैसी आज्ञा दी थी हारून ने वैसा ही किया।
Leviticus 16:29,30,34
Em outras traduções
- OHSS Hindi Contemporary Version
29 "तुम्हारे लिए सदा की विधि यह होगी: सातवें महीने में, उस महीने के दसवें दिन अपने-अपने जीव को दुःख देने के अंतर्गत तुम—स्वदेशी अथवा विदेशी जो तुम्हारे बीच में रहते हैं—कोई भी कार्य न करना; 30 क्योंकि यही वह दिन है, जिस दिन तुम्हारे शुद्ध करने के लिए प्रायश्चित पूरा किया जाएगा, और तुम याहवेह के सामने अपने सारे पापों से शुद्ध हो जाओगे.
34 "यह तुम्हारे लिए सदा की विधि होगी कि इस्राएली प्रजा के लिए उसके सभी पापों के कारण वर्ष में एक बार प्रायश्चित पूरा किया जाए."
मोशेह ने ठीक वैसा ही किया, जैसा याहवेह ने आदेश दिया था.
- IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019
29 "तुम लोगों के लिये यह सदा की विधि होगी कि सातवें महीने के दसवें दिन को तुम उपवास करना, और उस दिन कोई, चाहे वह तुम्हारे निज देश का हो चाहे तुम्हारे बीच रहनेवाला कोई परदेशी हो, कोई भी किसी प्रकार का काम-काज न करे; 30 क्योंकि उस दिन तुम्हें शुद्ध करने के लिये तुम्हारे निमित्त प्रायश्चित किया जाएगा; और तुम अपने सब पापों से यहोवा के सम्मुख पवित्र ठहरोगे। 34 और यह तुम्हारे लिये सदा की विधि होगी, कि इस्राएलियों के लिये प्रतिवर्ष एक बार तुम्हारे सारे पापों के लिये प्रायश्चित किया जाए।" यहोवा की इस आज्ञा के अनुसार जो उसने मूसा को दी थी, हारून ने किया।
Direitos das traduções citadas
Estes versículos te tocaram? Ore agora!
+581 estão orando agora.
Junte-se à corrente de oração.