Pular para o conteúdo
Publicidade

Leviticus 20:7,8,26

HSB Hindi Standard Bible

7 इसलिए तुम अपने आपको पवित्र करो और पवित्र बने रहो, क्योंकि मैं तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा हूँ। 8 तुम मेरी विधियों को मानना और उनका पालन करना। मैं तुम्हारा पवित्र करनेवाला यहोवा हूँ।

26 तुम मेरे लिए पवित्र बनो, क्योंकि मैं यहोवा पवित्र हूँ, और मैंने तुम्हें देश-देश के लोगों से इसलिए अलग किया है कि तुम मेरे बने रहो।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    7 " ‘इसलिये तुम स्वयं को शुद्ध करो और पवित्र बनो, क्योंकि मैं याहवेह ही तुम्हारा परमेश्वर हूं. 8 तुम मेरी विधियों का पालन करते हुए उनको मानना; मैं ही वह याहवेह हूं, जो तुम्हें शुद्ध करता हूं.

    26 इस प्रकार ज़रूरी है कि तुम मेरे प्रति पवित्र रहो, क्योंकि मैं ही याहवेह हूं, जो पवित्र हूं; मैंने तुम्हें मेरी प्रजा होने के लिए लोगों से अलग किया है.

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    7 इसलिए तुम अपने आपको पवित्र करो; और पवित्र बने रहो; क्योंकि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ। (1 पत. 1:16) 8 और तुम मेरी विधियों को मानना, और उनका पालन भी करना; क्योंकि मैं तुम्हारा पवित्र करनेवाला यहोवा हूँ।

    26 तुम मेरे लिये पवित्र बने रहना; क्योंकि मैं यहोवा स्वयं पवित्र हूँ, और मैंने तुम को और देशों के लोगों से इसलिए अलग किया है कि तुम निरन्तर मेरे ही बने रहो।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.