25 "यदि तेरा भाई ऐसा दरिद्र हो जाए कि अपनी निज भूमि में से कुछ बेच डाले, तो जो उसका सब से निकट का कुटुंबी हो वह आकर अपने भाई के बेचे हुए भाग को छुड़ा ले।
47 "फिर यदि तुम्हारे साथ रहनेवाला परदेशी या प्रवासी धनी हो जाए, और उसके साथ रहनेवाला तेरा भाई दरिद्र हो जाए और अपने आपको तेरे सामने उस परदेशी या प्रवासी या उसके वंश के किसी व्यक्ति के हाथ बेच डाले, 48 तो बिक जाने के बाद उसे फिर छुड़ाया जा सकता है। उसके भाइयों में से कोई उसे छुड़ा सकता है, 49 या उसका चाचा, या चचेरा भाई, या उसके कुल का कोई भी निकट संबंधी उसे छुड़ा सकता है; या यदि वह धनी हो जाए, तो वह स्वयं अपने आपको छुड़ा सकता है।